Skip to main content

Posts

DlightNews

*नवनिर्मित पैडलेगंज पुलिस चौकी का डीएम एसएसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन* *गोरखपुर।* जन सहयोग और एनएचएआई के सहयोग से बनाए गए कैंट थाना क्षेत्र के नवनिर्मित पुलिस चौकी पैडलेगंज का जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव चौकी प्रभारी पैडलेगंज रामजी गुप्ता सहित कैंट थाना अंतर्गत सभी चौकी प्रभारी रहे मौजूद। रिपोर्टर, रबिंद्र निषाद गोरखपुर।

DlightNews

*जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई*  *रिपोर्टर-बीपीमिश्र* गोरखपुर 24 जनवरी 2023 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ शिक्षक और कुशल राजनीतिज्ञ थे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर ना सिर्फ गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि उनकी सादगी भरे जीवन और लोगों के लिए लिये गये दूरदर्शी फैसलो के लिए भी आज लोग उन्हें याद करते हैं। उनके द्वारा लिये गये फैसले का परिणाम रहा कि मुख्य धारा से कटे समाज को मुख्य धारा में जुडने का अवसर मिला लोकनायक जयप्रकाश नारायण व सम...

DlightNews

*स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड  से सम्मानित किये गए देवरिया के विशाल साहू।* *रिपोर्टर-बीपीमिश्र* गोरखपुर समाज हित में किये गए उत्कृष्ट कार्य की बदौलत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल को किया सम्मानित।देवरिया के झोली में पहली बार मिला व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड  सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता को आज यूपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को अवध शिल्पग्राम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं का सर्वोच्च सम्मान विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। विशाल को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत दिया गया।  इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई। विशाल साहू लार नगर पंचायत के कोईरी टोला वार्ड के निवासी है। बिना किसी भेदभाव के जनपद में कार्यरत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ समानतावादी दृष्टिकोण के साथ बिना किसी भीड़-भाड़ के साधारण तौर तरीकों से सभी के ...

DlightNews

*सीआरसी-जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।*  *रिपोर्टर-बीपीमिश्र* गोरखपुर 24 जनवरी 2023सीआरसी  ने आज सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज आर्य नगर उत्तरी गोरखपुर में एकदिवसीय जन-जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शीघ्र पहचान, शैक्षिक प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरसी गोरखपुर के विकासात्मक चिकित्सक संजय प्रताप सिंह ने दिव्यांगता में शीघ्र पहचान के महत्व पर चर्चा किया। पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने विशेष बच्चों के शैक्षिक प्रबंधन के बारे में बताया। श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान विभाग ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि बड़ों को लगता है कि छोटे बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होता परंतु असहज स्थिति में उनको भी मानसिक स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अभिभावकों को सकारात्मक सोच रखते हुए बच्चों के साथ सही व्यवहार करना चाहिए। श्री कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन के बारे में भी बताया...

DlightNews

*गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एमए एकेडमी तुर्कमानपुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा* *सबसेे प्यारा देश हमारा भारत महान: कुलदीप पांडेय* *रिपोर्टर-बीपीमिश्र*     गोरखपुर 24 जनवरी 2023    गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एम. ए. एकेडमी एवं सनराइज कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में तुर्कमानपुर वार्ड के मुख्य मार्गों से होते हुए एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया।यात्रा कि अगुआई गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवासमाजसेवी व युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने किया।तिरंगा यात्रा चिंगी शहीद, पहाड़पुर, नकी रोड, जेजे हॉस्पिटल,नई मस्जिद, नूरी मस्जिद, अध्या कबाड़ी, रावत पाठशाला,नॉर्मल कब्रिस्तान और सुल्तान खान मस्जिद चौराहा आदि मार्गों से होता हुए एम. ए. एकेडमी कैंपस पर आकर समाप्त हुआ।इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और बच्चों में संविधान व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से सम्बन्धित जागरूकता पैदा करना था,जिससे बच्चे देश के प्रति शहीद हुए जवान व बलिदान दिये महापुरुषों को सदैव याद रख सके।रैली में मुख्य चौराहों पर सत्यम...

DlightNews

*उत्तर प्रदेश, गोरखपुर में मिला अज्ञात महिला का शव* चिलुआताल/गोरखपुर में चिलुआताल थाना अंतर्गत चिलुआताल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुई हैं शव की शिनाख्त नहीं हो  पायी है एस पी नार्थ सीओ कैंपियरगंज की मैजूदगी में लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । रिपोर्टर, रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

DlightNews

व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के भाई के घर को चोरों ने बनाया निशाना जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के भाई के घर को चोरों  ने बनाया निशाना, जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के भाई अंशुल अग्रवाल मिठाई विक्रेता मोहल्ला साहुकार निवासी है, कल रात चोर उनके घर में घुस आए और आहट होने पर घर से भाग गए,  व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया हमारे छोटे भाई अंशुल अग्रवाल पुत्र सुरेश अग्रवाल के घर में अखंड रामायण पाठ और जन्म दिन के कार्यक्रम के समापन के बाद घर सभी लोग सो गए, देर रात चोर पड़ोस की छत से घर में घुसकर घर खंगाल रहे थे और घर में रखी चॉकलेट बिस्कुट मिठाई खा रहे थे, इसी दौरान रात में मोबाइल पर गेम खेल रहे व्यापारी अंशुल अग्रवाल के मासूम छोटे बच्चे माधव ने उन्हें चॉकलेट खाते और चोरी करते देख लिया, चोरों ने उसे डराने की कोशिश की, उसके बाद छोटे बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़ता हुआ अपने पापा के पास पहुंचकर सारी बात बताई, घर में चोरी की बात सुन व्यापारी अंशुल अग्रवाल के होश उड़ गए, और भागते हुए कमर...