Skip to main content

DlightNews

*जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई* 

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 24 जनवरी 2023 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ शिक्षक और कुशल राजनीतिज्ञ थे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर ना सिर्फ गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि उनकी सादगी भरे जीवन और लोगों के लिए लिये गये दूरदर्शी फैसलो के लिए भी आज लोग उन्हें याद करते हैं। उनके द्वारा लिये गये फैसले का परिणाम रहा कि मुख्य धारा से कटे समाज को मुख्य धारा में जुडने का अवसर मिला लोकनायक जयप्रकाश नारायण व समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतिक गुरु थे.कर्पूरी ठाकुर गरीब,वंचित, अल्पसंख्यक और शोषित पीड़ित समाज की आवाज थे। गरीब गुरबों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई के लिए आजीवन संघर्षरत रहे उनके पद चिन्हों पर चलना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी
इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी अखिलेश यादव मैना भाई सिराजुद्दीन रहमानी संजय यादव अजय यादव विजय यादव विनोद यादव अफसैन हैदर बृजनाथ मौर्या धनंजय सिंह आफताब निजामी सलमान दानिश अनवार आलम इम्तियाज आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।