Skip to main content

DlightNews

*इण्डियन ह्यूमन राइट्स टीम द्वारा डॉ.आशीष तिवारी चौकी प्रभारी बसन्तपुर  थाना राजघाट  को उक्त सराहनीय कार्य हेतु,पुष्पवर्षा, प्रशस्ति पत्र,मोमेंटम आदि देकर सम्मानित किया गया*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी ने बताया कि गोरखपुर शहर 
में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों  द्वारा  अपराधों की रोकथाम के साथ साथ फरियादियो की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं गुमशूदगी सम्बन्धी सूचनाओं पर संवेदनशील होकर माननीय दृष्टिकोण एवं नि:स्वार्थ भाव से प्रेरित होकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सर्व सम्बन्धित को समय-समय पर निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के लगातार पुलिस की छवि सुधारने एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं अच्छे कार्यो के प्रति पुलिस बल को प्रोत्साहित करने तथा मानवता से फलीभूत होकर कार्य करने की दिशा में प्रेरित करने के  सराहनीय कदम उठाई गई।
कल 19.01.2023 को  अरविन्द गुप्ता पुत्र भरत प्रसाद निवासी सिवान (बिहार) अपने बेटे के ईलाज हेतु गोरखपुर आये थे जो कि गोलघर थानाक्षेत्र कैण्ट से ऑटो में बैठकर घण्टाघर बसन्तपुर थाना क्षेत्र राजघाट पर उतरे । बीमार बेटे की देखरेख के चलते आनन-फानन में साथ लाया गया बैग जिसमें 1,45,000/- नगद एवं कुछ कागजात तथा कपड़े इत्यादि ऑटो में ही छूट गये है। इसकी सूचना चौकी प्रभारी डॉ0आशीष तिवारी को शाम गश्त के दौरान पैसे/बैग गुम होने की सूचना  दी गयी । चौकी प्रभारी बसन्तपुर द्वारा तत्काल पीड़ित अरविन्द गुप्ता  को सांत्वना देते हुए हमराही फोर्स की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए त्रिनेत्र कैमरे/आई.टी.एम.एस. के माध्यम से सम्बन्धित ऑटो की जानकारी प्राप्त करते हुए मात्र 01.30 घण्टे के अन्दर खोया हुआ 1,45,000/- नगद, बैग व अन्य सामान सहित बरामद करते हुए पीड़ित व्यक्ति को सकुशल लौटाया गया । पीड़ित व्यक्ति उपरोक्त द्वारा गोरखपुर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया गया ।साथ ही।इण्डियन ह्यूमन राइट्स टीम द्वारा डॉ.आशीष तिवारी चौकी प्रभारी बसन्तपुर  थाना राजघाट  को उक्त सराहनीय कार्य हेतु,पुष्पवर्षा, प्रशस्ति पत्र,मोमेंटम आदि देकर सम्मानित किया गया।इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ,सचिव शहाब हुसैन, महानगर अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल ,मंडल अध्यक्ष अनिल जयसवाल,पार्षद संजीव सिंह सोनू, संरक्षक हाजी अरशद जमाल समानी,महानगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रहरी, राजू शर्मा, डॉक्टर संगठन मंत्री तबरेज, डॉक्टर राशिद ,मेहंदी हसन, महानगर मंत्री करार मिर्जा, बदरुल हक ,अरविंद गुप्ता सुशील शर्मा ,बीडी अंसारी, संगठन मंत्री अंजुम तारीख ,मीडिया इंचार्ज रेहान अहमद,तनवीर हुसैन, उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।