Skip to main content

DlightNews

*ए वन केयर हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, खजांची रोड गोरखपुर में स्वस्थ कैम्प हुवा सम्पन।*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र* 

गोरखपुर 08 जनवरी 2023 ए ए-वन केयर हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, खजांची रोड गोरखपुर में निःशुल्क स्वस्थ कैम्प का आयोजन किया गया ।  यहां के चिकित्सक और उनकी टीम मरीजों को न केवल विशेष छूट देकर इलाज कर रही है बल्कि मानवता की भी एक मिसाल पेश कर रही है।कैम्प में मुख्यरूप से  डॉ. श्वेता मिश्रा (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ बी .आर. डी. मेडिकल कॉलेज) के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई । 65 वर्ष से अधिक की वृद्ध महिलाओं के लिए प्रत्येक शनिवार को नि:शुल्क ओपीडी उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान आधुनिक समय में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।इसमें सबसे प्रमुख है संतानोत्पत्ति की क्षमता में गिरावट, युवा महिलाओं में खानपान की गड़बड़ आदतें जिसकी वजह से आयु के अनुसार वजन का न होना भी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। आज गर्भवती महिलाओं को बिना सिजेरियन के बच्चा पैदा नहीं हो रहा है जिसके पीछे मुख्य कारण उनके खानपान एवं पोषण पर ध्यान, नियमित जांच की सलाह तथा यह प्रयास करना कि बिना सिजेरियन के ही शिशु का जन्म हो यानी नार्मल डिलीवरी कराना प्राथमिकता के साथ किया जा रहा हैं। इसी क्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर अनिता चौहान ने बताया  हर महीने के अंत में सभी प्रकार के मरीजों को ओपीडी की फीस में छूट देने के साथ ही पैथोलॉजी जांचों में भी रियायत की व्यवस्था की गई है। अस्पताल लाइफ टाइम मेंबरशिप कार्ड भी बना रहा है। जिसके द्वारा मरीजों को अस्पताल की सभी प्रकार की सुविधाओं पर 10% से लेकर 30% तक की छूट भी दी जाती है। आज नि:शुल्क कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक मरीज आए तथा यहां ओपीडी में दिखाकर अपने लिए दवाइयां लिए। इस नि:शुल्क हेल्थ चेक अप कैम्प में रोहित चौहान, समीर अहमद, आरती सोनकर, बीपी मिश्रा, आफताब अहमद, सुमन, आकाश चौहान तथा सरिता आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।