Skip to main content

DlightNews

*व्हीलचेयर दिव्यांग जनों हेतु एक वरदान: मंजेश कुमार*

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*
 गोरखपुर सीआरसी  में दिव्यांग बच्चों के प्रयोग में आने वाले व्हीलचेयर के प्रयोग की विधि,उसके महत्व तथा कुशल संचालन हेतु एक दिवसीय अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सीआरसी गोरखपुर के ऑर्थोटिक्स प्रोस्थेटिक श्री मंजेश कुमार ने संबोधित किया एवं बताया कि व्हीलचेयर को कैसे प्रयोग में लाया जाए, जिससे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाया जा सके तथा बिना किसी चोट के सुरक्षित रूप से दिव्यांग को इनडोर आउटडोर मोबिलिटी  प्रदान किए जा सके, व्हील चेयर चेयर के अन्य पहलुओं जैसे ब्रेक लगाना, लॉक करना या रैंप पर चढ़ाई के दौरान पीछे की तरफ रखने के बारे में बताया l कुछ तकनीकी बातों को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया जिसमें व्हीलचेयर के विभिन्न प्रकारों तथा उनके भागों के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सीआरसी गोरखपुर के प्रभारी निदेशक श्री सुनील सिरपुरकर ने भी संबोधित किया तथा बताया कि सीआरसी गोरखपुर इससे संबंधित अन्य विभिन्न वेबिनार का भी आयोजन करता रहेगा l इस विषय को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर गतिशीलता दिव्यांगजनों की मोबिलिटी के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है l सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने सभी प्रतिभागियों को जुड़ने के लिए धन्यवाद ज्ञापित  किया । कार्यक्रम समन्वयक श्री अमित  कच्छप, प्रवक्ता ऑक्यूपेशनल थेरेपी ने कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा तैयार की  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री विजय कुमार गुप्ता प्रवक्ता भौतिक चिकित्सा  एवंसीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।