Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर महोत्सव- जन-जागरूकता के लिए सीआरसी गोरखपुर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 11 जनवरी 2023 विगत वर्षों की भांति सीआरसी  इस वर्ष भी गोरखपुर महोत्सव में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग कर रहा है। इसी क्रम में सीआरसी गोरखपुर ने समावेशी समाज के निर्माण के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें उत्सुकता बस बड़ी संख्या में लोगों ने आकर के हस्ताक्षर किया और सीआरसी की सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अपने आसपास के लोगों को सीआरसी की सेवाओं से अवगत कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। महोत्सव में सीआरसी गोरखपुर द्वारा प्रदान की जा रही पुनर्वास सेवाएं, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग-भारत सरकार द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण 1800 599 0019 टोल फ्री तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम- 2016 के अंतर्गत सभी 21 प्रकार की दिव्यांगता  को लेकर आम जनमानस में जन जागरूकता बढ़ाने एवं पुनर्वास सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी स्टाल भी गोरखपुर महोत्सव में लगाया गया हैl सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने बताया कि इस प्रकार के हस्ताक्षर अभियान से लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ जागरूकता भी पैदा होती है तथा वह अपने आसपास के दिव्यांगजनों को उचित आवश्यक सेवाओं के लिए रेफर कर सकते हैं। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के अधिकारीगण श्री राजेश कुमार, श्री राजेश कुमार यादव, श्री नागेंद्र पांडे, श्री अरविंद पांडे, श्री संजय प्रताप सिंह और श्री राकेश पांडे आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...