Skip to main content

DlightNews

*युवा जनकल्याण समिति ने मनाया सुभाष चंद्र बोस जी की 126वीं जयंती* 

*नेता जी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत व प्रभावशाली व्यक्ति थे-सुधा मोदी*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 23 जनवरी 2023   सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति के संस्थापक व संरक्षक ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय जी के आहवाहन पर संस्था अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व व निखिल कुमार गुप्ता के संचालन मे पैडलेगंज स्थित भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी कि प्रतिमा समक्ष 126 वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाते हुए माल्यार्पण कर युवा कार्यकर्ताओं ने नेता जी को नमन किया.कार्यक्रम मे बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था के संचालक रजत मिश्रा का सहयोग रहा.
इस दौरान युवाओं ने प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर देश के वीर जवानों,महापुरुषों एवं सैनिकों के प्रति सम्मान स्वरुप नारा लगाये तथा तिरंगा झण्डा लेकर नेता जी कि प्रतिमा का परिक्रमा किये.
जयंती मनाते हुए युवाओं ने सर्वप्रथम गोरखपुर कि वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी व संस्थाध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के साथ बोस जी कि प्रतिमा पर तिलक चंदन लगाकर धूप दीप प्रज्जलित कर माल्यार्पण किये तथा युवाओं ने बोस जी को याद कर उनके नारे जय हिन्द तथा तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दुंगा का जयकारा लगाये।समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सुभाष चन्द्र बोस जी को स्मरण करते हुए कहा कि भारत देश कि आजादी दिलाने मे अनेकों महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, जिनमे से महान स्वतंन्त्रता सेनानी नेता जी भी थे,जिनका देश के प्रति योगदान सदैव ही याद रखा जायेगा।साथ ही सुधा मोदी जी ने कहा कि नेता जी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत व प्रभावशाली व्यक्ति थे,अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए नेता जी ने आजाद हिन्द भौज कि स्थापना कि तथा इनके द्वारा दिये गये जय हिन्द को राष्ट्रीय नारा व तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूगां को सुप्रसिद्ध नारा अत्यधिक प्रचलन मे आया.जयंती समारोह मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर बोस जी के प्रति समर्पण हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रुप से अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय, अखिलेश मल्ल, रजत मिश्र,निखिल कुमार गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, मो. आकिब अंसारी, राजकुमार जायसवाल,अनिरुद्ध श्रीवास्तव,अमरनाथ जायसवाल,शैलेश गुप्ता, हाजी जलालुद्दीन कादरी,नितेश गुप्ता गोरखपुरी, ई. हरिओम मल्ल,धनन्जय श्रीवास्तव,आयान अहमद नीजामी,सत्यम गहलोद, राजेश राजभर,फैजान खान, सूरज कुशवाहा आदि  भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...