Skip to main content

DlightNews

*बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था का चतुर्थ स्थापना दिवस पर बच्चों मे वितरण हुआ पठन पाठन सामग्री*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर  20 जनवरी 2023शिक्षा के व्यवसायिकरण के इस दौर में उपेक्षित नौनिहालों को गुणवत्ता के साथ निशुल्क शिक्षा मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रति कटिबद्ध बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था का चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह स्कालर पब्लिक स्कूल जागेश्वर पासी चौक गोरखनाथ मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव जी तथा गोरखपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव जी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कॉलर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद कुमार जायसवाल जी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम कि देखरेख संस्था के अध्यक्ष व संचालक रजत मिश्रा द्वारा किया गया एवं संस्था के सहयोगी के रुप में युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय कि सहभागिता रही।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं बाबा रैनाथ ब्रह्म के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना के साथ होनार बच्चों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और होनहार बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आनन्दित बनाया।इस दौरान गोरखपुर की वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी द्वारा होनहार बच्चों मे बैग चॉकलेट तथा साथ ही विशिष्ट अतिथि राहुल श्रीवास्तव जी द्वारा बच्चों में पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया।अतिथियों ने उपस्थित सभी होनहार बच्चों को संबोधित करते हुए उनको नैतिक शिक्षा से संबंधित एवं जीवन में सदा सच्चाई के साथ सत्य एवं सकारात्मक दिशा में जाने की प्रेरणा दिये और महापुरुषों की जीवन गाथा को सुनाते हुए यह भी कहे कि बच्चे देश के भविष्य हैं उनके शिक्षा ग्रहण करने से समाज में एक नई चेतना जागृत होगी।इस दौरान संस्था के संचालक रजत मिश्रा ने कहा कि संस्था निरंतर नौनिहालों को शिक्षित करने का कार्य कर रही है।यह चतुर्थ वर्ष का स्थापना दिवस अनवरत शिक्षा के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित पटेल,अभिषेक श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता,कुंदन कांडू, आस्था त्रिपाठी,रानी, अर्पिता, विनीता, फिरदौस,सबीना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।