Skip to main content

DlightNews

*विवेकानंद यूथ अवार्ड लेकर लौटे विशाल साहू का हुआ भव्य स्वागत*

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*

गोरखपुर 29 जनवरी 2023 यूपी दिवस के मौके पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए थे विशालजिले के इतिहास में पहली बार विशाल को मिला विवेकानंद यूथ अवार्ड राजधानी लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में बीते दिनों उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महामहिम राज्यपाल आंनदी बेन पटेल व  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले के लार कोइरी टोला वार्ड निवासी साहू विशाल कुमार गुप्ता को युवाओं का सर्वोच्च पुरस्कार विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया था। रविवार को विशाल के जिले में प्रथम आगमन सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर ढ़ोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन से उतरने से पहले ही सैकड़ो लोग  फूल मालाओं व ढ़ोल नगाड़ो के साथ उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अपने समर्थकों के साथ उन्होंने सलेमपुर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नवलपुर, सहजौर, रावतपार अमेठिया, भूडूसरी, धवरिया के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। लार नगर में प्रवेश करते ही यूथ आइकॉन विशाल ने शहीद संजय चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत कार्यक्रम लखु मोड़, पुलिस चौकी, गांधी मार्केट होते हुए उनके निवास स्थल पर पहुँची। इस दौरान युवाओं में विशाल के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। दुकानदार अपने दुकानों से बाहर निकल विशाल को माला पहना व गले लगाकर उनका स्वागत कर रहे थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई दुकानदारों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। हाथ में विवेकानंद यूथ अवार्ड लिए यूथ आईकॉन साहू विशाल कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के इतिहास में यह अवार्ड पहली बार देवरिया के खाते में आया हैं यह एतिहासिक गौरवपूर्ण सम्मान हैं। उन्होंने इस सम्मान को जिले के युवाओं को समर्पित करने का एलान किया। स्वागत  समारोह कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, पर्यावरण प्रहरी शमसाद मलिक, सपा नेता ओपी यादव, साहू ध्रुव गुप्ता, भाजपा नेता राम जी सिंह, शिशिर राय, आलोक यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, मन्नू गुप्ता, वसीम अहमद, विशाल मोदनवाल, फहीम अनवर लारी, विनय सिंह संदीप, गुडलक पांडेय, विकास खरवार, इमरान लारी, राजीव मिश्रा, अरसद, विवेक सिंह, टीपू लारी, श्रीराम साहू, गोपाल शाह, गोलू यादव, रवि यादव, देवव्रत पाण्डेय, निर्भय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...