Skip to main content

DlightNews

*समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय बने गोरखपुर युवा रत्न*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
*गोरखपुर*  महानगर के राजेन्द्र नगर पश्चिमी निवासी पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के एकलौते पुत्र युवा जनकल्याण समिति नामक संस्था के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराजगंज जिला के निचलौल क्षेत्र में आयोजित राम नरेश शिक्षण सेवा संस्थान में सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मे तिरंगा पट पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर गोरखपुर युवा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। 
उपस्थित अतिथि गण वाचस्पति सिंह जी तहसीलदार निचलौल,पंकज तिवारी जी प्रबंधक व निदेशक वी एस एस आर पी सी कालेज सिसवां बाजार,अवधेश चौबे जी पूर्व जिलाफोरम न्यायधीशमहाराजगंज, एवं विद्यालय के प्रबन्धक राजेश्वर दूबे जी तथा कार्यक्रम आयोजक पशुुपतिनाथ दूबे जी द्वारा कुलदीप पाण्डेय को समाजसेवा के क्षेत्र में विगत एक दशक से उत्कृष्ट कार्य करने जैसे समाज में शिक्षा का अलख,भूखमरी से बचाने हेतु असहाय जरूरतमंदों कि सेवा,पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान,समाजिक कुरीतियों को समाप्त करने आदि विभिन्न क्षेत्रों मे योगदान हेत गोरखपुर युवा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किये गये।कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि समाज के लिए कुछ करने कि प्रेरणा पिता जी से मिली है,जिनके मार्गदर्शन व आशिर्वाद से ही समाज सेवा जैसे पुनीत कार्य कर सम्मान प्राप्त किया है,पिता के पथ प्रदर्शक से ही समाजसेवी बना हूं।यह सम्मान सभी युवाओं के लिए सम्मान है और आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर यह सम्मान देश हित में कार्य करने के लिए प्राप्त हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।