Skip to main content

DlightNews

*सूर्यकुण्ड धाम पर हरिद्वार, काशी के तर्ज पर 357वी गंगा आरती*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*


गोरखपुर। शहर की पौराणिक धर्मस्थली कहे जाने वालेसूर्यकुण्ड धाम सरोवर पूरी तरह से साफ सुथरा नजर आ रहा था। यह संभव हुआ सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के अथक प्रयासों से। यह बातें मुख्य सेवा अधिकारी नन्द बाबा मथुरा के श्रद्धेय रमेश चन्द्र गोस्वामी जी ने सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर महाआरती के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, काशी के तर्ज पर सूर्यकुण्ड धाम पर की जाने वाली गंगा आरती बहुत ही हर्ष की बात है। वे मुख्य अतिथि के रूप में गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निरंतर आरती-कीर्तन से सनातन धर्म को बड़ावा मिलता है। इस गुरुवारिया आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना किया गया। उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती। इस बीच जयघोष गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मदन मोहन मालवीय विश्व विद्यालय के उप कुलसचिव डॉ देवेंद्र गोस्वामी जी ने बताया कि नदियां और सरोवर हमारी जीवन रेखा है और इनकी पवित्रता स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक हिंदू का धर्म है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार काशी के तर्ज पर गोरखपुर में शुरू की गई महाआरती अत्यंत प्रशंसनीय है। समिति का प्रत्येक स्वयंसेवक बधाई का पात्र है जो विगत वर्षों से निरंतर ऐसे आयोजन कर रही है। आरती का आयोजन निरंतर जारी रहना चाहिए। आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं की भक्ति को देख कर मन प्रफुल्लित हो उठा। यह आरती धाम, सरोवर की साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहायक साबित हो रही है।समिति के सचिव शीतल कुमार मिश्र ने कहा कि इन नदियों और सरोवरों का धार्मिक रूप से जितना महत्व है उतना ही महत्वपूर्ण यह जीवन के लिए है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुण्ड धाम हमारी पौराणिक विरासत है और यह सरोवर महाभारत काल का है यह सरोवर साफ-सुथरा और पवित्र रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। समिति द्वारा शुरू किए गए सरोवर की साफ सफाई अभियान, सांस्कृतिक, सेवा कार्य एवं महाआरती का आयोजन हमारे मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देश पर शुरू की गई जो आज भी निरंतर जारी है ।उन्होंने कहा क्षेत्रों के लोगों का भी दायित्व बनता है इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ताकि इस पुनीत कार्य की गति रुकने ना पाए। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, अजीत जैन, संजीव तिवारी, सिद्धि गुप्ता, संध्या, कुमकुम, लाली, राधा, सुहानी, रिमझिम, अविनाश गौड़, दिव्य प्रताप सिंह, आँचल साहनी, निशा साहनी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...