Skip to main content

DlightNews

**74वें गणतंत्र दिवस की अनंत शुभकामनाएं। मोहम्मद रजी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन।** 

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर काली मंदिर ,गोलघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉक्टर सत्य पाण्डेय रहीं। विशिष्ट  अतिथि जनों में इण्डियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष दुबे, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष  एवं इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन के  प्रदेश संरक्षक योगेंद्र नाथ दुबे , इंडियन जर्नलिस्ट्स  एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज कुरैशी,संपादक शहर खबर कमलेश श्रीवास्तव, अल्फलाह सोसायटी के चेयरमैन अफरोज आलम, सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन हाजी शाहाब हुसैन , इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के  डॉ शकील अहमद,अजमेर खान रहे। मुख्य अतिथि को राष्ट्रीय अध्यक्ष मो रज़ी ने पुष्प देकर स्वागत किया। पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय जी ने कहा देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश बना था । गोरखपुर से बंधु सिंह ,मेरठ से धन सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ा। यह भूमि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अनगिनत बलिदानियों की है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सुभाष दुबे जी ने बताया कि इस वर्ष पूरा देश आजादी का अमृत उत्सव  जश्न मना रहा है । जो हर भारतीयों के लिए शोभा, सम्मान की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने अपने संबोधन में बताया कि इंडियन ह्यूमन राइट ऑफ संगठन इस वर्ष 74 गणतंत्र दिवस  पर्व को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मना रहा है । और मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि पूरा देश इस राष्ट्रीय पर्व को एक साथ मना रहा है जो खुशहाली ,समृद्धि और एक सशक्त भारत एवं अनेकता में एकता की प्रतीक है। संगठन समस्त  देश ,प्रदेश एवं  गोरक्षनाथ की धरती शहर गोरखपुर वासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं देता है।इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के सचिव शहाब हुसैन ने अपने संबोधन में बताया कि मानव अधिकार का मतलब मनुष्यों को वह सभी अधिकार देना है, जो व्यक्ति के जीवन ,स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं । यह सभी अधिकार भारतीय संविधान के भाग तीन के मूलभूत अधिकारों के नाम से मौजूद हैं और इन अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को अदालत द्वारा सजा दी जाती है। इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन हमेशा मानव हितों के लिए कार्य करता चला रहा है और आगे भी उनकी समस्याओं शिकायतें आदि को शासन ,प्रशासन व राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने का कार्य करेगा।
 जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने आए सभी अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समस्त के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ तत्पश्चात एक दूसरे को मिठाई खिलाया गया ।  कार्यकर्ताओं एवं श्रोताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवेंद्र पाण्डेय ने इस 74वे गणतंत्र दिवस का महत्व पर प्रकाश डाला ।अपने संबोधन और भोजपूरिया अंदाज़ से सभी का मन मोह लिया। प्रदेश संरक्षक योगेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि आज भारत एक शक्तिशाली देश बनकर उभरा है इसका श्रेय हमारे देश के वीर शहीदों को जाता है। जिनके बलिदानों के बल पर आज यह देश स्वाधीनता का लाभ ले रहा है । संगठन उनको नमन करता है। इस कार्यक्रम का संचालन -जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने किया।और आए सभी लोगोँ को तिरंगा स्मृति चिन्ह भेंट किया।  इंडियन ह्यूमन राइट आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश नाट्य अकेडमी के पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया समस्त दर्शकों ने उनके इस गीत पर हर उल्लास के साथ गाया। राकेश श्रीवास्तव ने अपने वाक्य में बताया कि        राष्ट्र के लिए मान सम्मान रहे
 हर दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश की लिए हम मर मिटेंगे जबतक भारत मां के लिए हर सांस रहे ।  प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव जी ने आए सभी दर्शकों को ,प्रवासियों, राहगीरों को अल्पलाहर खिलाया।अंत मे महानगर अध्यक्ष अनिल जयसवाल ने आए सभी मुख्य अतिथि डॉ सत्या पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि सुभाष दूबे, योगेंद्र नाथ दूबे, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज क़ुरैशी, अल्फालह फाउडेंशन के चेयरमैन अफ़रोज़ आलम,व राष्ट्रीय अध्यक्ष  मो रज़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवेन्द्र पाण्डेय, सचिव शहाब हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव,उत्तर प्रदेश संरक्षक- ओमप्रकाश यादव,योगेंद्र दुबे,राशिद कलीम अंसारी,जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, संगठन मंत्री मंसूर अनवर, अंजुन तारिक ,महानगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रहरी, राजू शर्मा,बबलू पाण्डेय, सचित नंद राय,विकास शर्मा,सुधीर भारती, राजेश कुशवाहा,खालिद अहमद,डॉ राशिद हुसैन,डॉ तबरेज बी डी अंसारी,अफरोज अहमद ,मेहंदी हसन,महफूज़ आलम,डॉ फिरोज आलम, फिरदौस खान,लीगल सलाहकार- एडवोकेट अशोक मिश्रा,एडवोकेट सुशील शर्मा, एडवोकेट सद्दाम हुसैन,एडवोकेट अनिल पाण्डेय, एडवोकेट इम्तियाज खान,  एडवोकेट संजुम तारिक,एडवोकेट संजय श्रीवास्तव,मीडिया इंचार्ज बी पी मिश्रा,तनवीर आलम,फैसल हुसैन,डेनिश अज़ीम,फ़ैयाज़ अहमद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंकुर गुप्ता,सुशील शर्मा,सुनील बहेल,बदरुल हक,पूर्व वनक्षेत्र अधिकारी मो आज़म खान, समाजसेवी डॉ भोलेंद्र दुबे,अजय कुमार,उपेंद्र पासवान, शकील शाही,राजकुमार ,एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगियों एवं आए समस्त मीडिया/पत्रकार बंधुओं ,सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों आदि के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।