Skip to main content

DlightNews

*ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन गोरखपुर की मासिक बैठक हुआ सम्पन्न* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बी.पी.मिश्र*

गोरखपुर 29 जनवरी 2023 ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन गोरखपुर की मासिक बैठक  गोविंद बल्लभ पंत पार्क में  डॉ सतीश चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े संपादकों प्रकाशको सहित समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल के तमाम संवाददाता शामिल हुए। सभा का सफल संचालन  राजन सिंह  "सूर्यवंशी" ने किया। 
ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन गोरखपुर (AISNA) के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन की बैठक में पत्रकारों की समस्याएं और आने वाली चुनौतियों पर विचार विमर्श किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद का दायित्व निभा रहे उमेश चंद्र मिश्र  ने कहा कि दिन प्रतिदिन स्माल न्यूज़ पेपर की अनदेखी बढ़ती जा रही है। उन्हें सहयोग प्रदान करने के बजाए उनके साथ भेदभाव बरता जाता है ।जब की आजादी की लड़ाई में लघु समाचार पत्रों ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा की इसके लिए जितना जिम्मेदार सरकारी एजेंसियां है उतने ही जिम्मेदार हम भी हैं ,क्यों कि इसके लिए हमने चुपचाप रहने जिम्मेदारी ओढ़ ली।हमे इससे बाहर निकलना होगा और आवाज बुलंद करनी होगी ।जिसके लिए एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है।सभा में सभी सदस्यों ने एक स्वर में मांग की कि, समाचार एजेंसियां बिना भेदभाव के विज्ञापन जारी करें ।इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे डॉ सतीश चंद्र शुक्ल ने कहा कि हम सब एकजुट रहे तो कोई भी माग मनवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि संगठन के हित के लिए वह तन मन धन से सदा उपलब्ध रहेंगे।बैठक में अध्यक्ष,मुख्य अतिथि,संचालक के अलावा  बी. पी. मिश्र , संजय कुमार श्रीवास्तव ,  दिनेश कुमार श्रीवास्तव आर पी त्रिपाठी, कमलेश तिवारी ,डॉ मनोज कुमार मिश्र गोरखपुर न्यूज़ , प्रभात सिंह ,संजय मिश्रा,  रोहित कुमार शुक्ला, डॉ जवाहरलाल निगम,  सतीश कुमार पांडे  महेश्वर कुमार शुक्ल ,सुनील तिवारी,संदीप तिवारी साक्षी मीडिया से सहित तमाम प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...