Skip to main content

DlightNews

*सहज वर्ताव से विशेष बच्चे हो सकते हैं तनाव मुक्त:* *डॉ अंजलि गुप्ता*


*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर विशेष बच्चों को तनाव मुक्त बनाने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर विचार करने के उद्देश्य से सीआरसी- गोरखपुर ने ऑनलाइन ई-परामर्श  श्रृंखला 209 का आयोजन किया। बतौर विशेषज्ञ नूर मंजिल लखनऊ की नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ अंजलि गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में अनेक प्रकार से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। दिव्यांगता की वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याएँ उनमे हीन भावना का विकास कर सकता है। अतः इस प्रकार के तनाव के प्रबंधन के लिए अभिभावकों को बच्चों के साथ सहज वर्ताव करना  जरूरी है साथ ही उन्हें स्वाभाविक रुप से अपने क्रिया-कलाप करने देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक इंजी. मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से सीआरसी गोरखपुर का ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इसके माध्यम से हम उस आवादी तक अपनी योजनाओं और रणनीतियों को पहुंचाने में सक्षम हो सकेंगे, जो गरीबी, यातायात की समस्या अथवा गंभीर दिव्यांगता की वजह से केंद्र आधारित सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। सीआरसी  गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री  नीरज मधुकर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन श्री नागेंद्र पांडे ओ एंड एम सह विशेष शिक्षक ने किया। कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक (नैदानिक मनोविज्ञान विभाग) एवं पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।  ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...