Skip to main content

DlightNews

*उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, रजिस्टर्ड कम्पनी बनाकर पैसा हड़पने वाली शातिर अभियुक्ता गिरफ्तार*

गोरखपुर। रजिस्टर्ड कंपनी बनाकर कंपनी में  765 पुनः 1160 रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम  पर जमा करा कर  2 घंटे काम के बदले ढाई हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देने का वादा किया गया 35000 महिलाएं सदस्य बनी इन महिलाओं का अगस्त महीने तक वेतन दिया गया उसके बाद  इन 35000 महिलाओं का 10 करोड़ से अधिक  रुपए लेकर कम्पनी फरार हो गई कम्पनी की मालकिन आफरीन बानो को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने बताया कि आफरीन बानो ने आर अंसारी और जी अली के साथ मिलकर रजिस्टर्ड कंपनी बनाए सदस्यता के नाम पर 765 फिर दोबारा 1160 रुपए जमा कराएं  इनके कंपनी में गोरखपुर गोंडा आजमगढ़ बस्ती सहित विभिन्न जनपदों की  35000 महिलाएं सदस्य बनी  इनसे वादा किया गया था कि ढाई हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देंगे 2 घंटे अगरबत्ती बनाने का काम करेंगी अगस्त महीने तक इनका वेतन दिया गया उसके बाद से अब तक इनका वेतन नहीं दिया गया उससे पहले ही रजिस्टर्ड कंपनी की मालकिन आफरीन बानो अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गई लेकिन राजघाट पुलिस ने वादी श्रीमती प्रीति शर्मा पत्नी धर्मेश शर्मा निवासी मिर्जापुर थाना राजघाट के लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 4/23 धारा 406 भादस दर्ज कराया था जिसके संबंध में एक विशेष टीम गठित कर नामित अभियुक्ता  को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था जिसका अनुपालन थाना अध्यक्ष  राजघाट उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने करते हुए अपने सहयोगियों उपनिरीक्षक है दिग्विजय सिंह परमार चौकी प्रभारी रहमत नगर हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव कांस्टेबल कुंदन कुमार महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कीये। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह भी रहे मौजूद। रिपोर्टर, रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...