Skip to main content

DlightNews

*जेल से निकला दस्यु सम्राट ददुआ का राइट हैंड राधे*


*15 साल पहले सतना पुलिस की गिरफ्त में आया था कुख्यात डकैत राधे*



चित्रकूट।
तीन दशक से अधिक वक्त तक पाठा के बेताज बादशाह रहे दस्यु सम्राट शिवकुमार कुर्मी उर्फ ददुआ का राइट हैंड राधे जेल से बाहर आ गया। वह 15 वर्ष पहले सतना पुलिस की गिरफ्त में आया था। डकैत तब से यूपी-एमपी की अलग-अलग जेलों में सजा काटता रहा है। बंदूक की नोक और अपने एक इशारे पर सफेदपोशों को सांसद, विधायक और जिला ,जनपद परिषदों का सदस्य बनवा देने का माद्दा रखने वाले दुर्दांत डकैत रहे ददुआ का राइट हैंड राधे सोमवार को जेल की सलाखों से बाहर आ गया। यूपी के रंगौली जिला कारागार से सोमवार की शाम रिहा किया। राधे 14 वर्ष 11 महीने तक जेल में रहा। ददुआ गिरोह में नंबर 2 की पोजीशन रखने वाला राधे कर्वी के सपहा गांव का मूल निवासी है। उसकी रिहाई के वक्त उसके गांव और परिवार के लोग उसे लेने पहुंचे थे।


बता दें कि यूपी-एमपी के तराई क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय तक दुर्दांत डकैत ददुआ ने आतंक की बादशाहत का अपना साम्राज्य बनाए रखा। ददुआ तक पुलिस कभी उसके जीते जी नही पहुंच पाई। उसकी एक तस्वीर के अलावा किसी के पास उसकी दूसरी फोटो तक कभी नहीं रही। तमाम सफेदपोशों के संरक्षण में रहने वाले ददुआ का सियासत में भी खासा प्रभाव था। तराई में बैलेट पर बुलेट भारी थी और जीत उसके ही कदम चूमती थी। जिसे ददुआ का साथ मिलता था। लेकिन आतंक का यह साम्राज्य यूपी एसटीएफ ने वर्ष 2007 में खत्म कर दिया। जुलाई के महीने में एसटीएफ ने मानिकपुर क्षेत्र के झलमल जंगल मे हुए एक इनकाउंटर में साढ़े 5 लाख के इनामी डकैत ददुआ को मार गिराया। ददुआ की मौत का बदला लेते हुए एक और खूंखार डकैत डॉ अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया ने यूपी एसटीएफ के 6 जवानों समेत 7 लोगों की हत्या कर दी थी।

ददुआ की मौत के बाद उसकी गैंग की कमान उसके राइट हैंड रहे राधे कुर्मी के हाथ आई थी। उसके पास अत्याधुनिक हथियार तो थे लेकिन सरदार की मौत से गिरोह का मनोबल कमजोर पड़ गया था।

एसटीएफ के निशाने पर राधे भी था। लेकिन इससे पहले कि यूपी एसटीएफ राधे तक पहुंचती राधे सतना पुलिस की पकड़ में आ गया। उस वक्त ये खबरें सुर्खियों में थी कि राधे ने एक नेता की मदद से सरेंडर किया है। लेकिन सतना पुलिस ने तब प्रेस नोट जारी कर यह दावा किया था कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस इनामी डकैत राधे कुर्मी को सतना पुलिस ने सभापुर थाना क्षेत्र के जंगल से पकड़ा है। जिस वक्त राधे को पकड़ा गया वह नमकीन बिस्कुट खा रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...