Skip to main content

DlightNews

*पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में  तुर्कमानपुर वार्ड में कंबल वितरण का हुआ आयोजन*

*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र*


 गोरखपुर 15 जनवरी 2023 शहर की वरिष्ठ समाज सेविका व अंतरराष्ट्रीय कवित्री सुधा मोदी  के सहयोग से वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से  पार्षद पद की महिला उम्मीदवार सीमा परवीन  पत्नी मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में तुर्कमानपुर वार्ड में गरीब और जरूरतमंद लोगों की एक लिस्ट बनाकर उन लोगों को कैंप कार्यालय पर बुलाकर  कंबल वितरित किया गया।कार्यक्रम के इस अवसर पर आदरणीय सुधा मोदी जी ने कहा कि किसी के सुख दुख में भागीदारी बनना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मुझे इतनी शक्ति प्रदान करें जिससे हम  हमेशा जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें। गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व लोकप्रिय नेता आदरणीय विजय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि आदरणीय सुधा मोदी जी समय-समय पर पूरे गोरखपुर शहर का प्रतिनिधित्व करती हैं, और आज इसी क्रम मेंतुर्कमानपुर वार्ड में मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में व् सुधा मां के सहयोग से कंबल वितरण का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता व अंतरराष्ट्रीय शायर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि कंबल वितरित करने का उद्देश्य सिर्फ इतना ही है कि आम लोगों की कमियों में हम लोग भागीदारी बने और उनके सुख के साथी बने जिससे आम जनमानस तक उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके।कार्यक्रम के अंत में आयोजक मोहम्मद आकिब अंसारी ने सुधा मां के सहयोग से इस सफल आयोजन के लिए अपने सभी मेहमानों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी जलालुद्दीन कादरी, सैय्यद फाउंडेशन के अध्यक्ष सैय्यद शादान, इंजीनियर हरिओम मल्ल, सत्यम गहलोट,  अज़हर,मोहम्मद इरफान, अयान अहमद निजामी, मोहम्मद अनस, सिराज खान व् मोहम्मद हम्माद आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।