Skip to main content

DlightNews

रुदावल भरतपुर

ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह परमार

पुलिस इन एक्शन मोड..
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में दो दिन लगातार बदमाशों ने बैंकों को निशाना बनाया। इसके बाद अब भरतपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। बैंक में निशाना बनाने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुदावल और रूपवास थाना पुलिस ने कुल 9 बदमाशों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, रुदावल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 मेवात गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी मेवात सहित आसपास के इलाकों में लूट, हत्या, ठगी जैसी वारदात को अंजाम देने के आरोपी हैं। सभी बदमाश मेवात से रुदावल के लल्लू शूटर नाम के हिस्ट्रीशीटर से मिलने आये थे। जिस समय पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी उस समय लल्लू शूटर भी उनके साथ था, लेकिन वह पुलिस को देख अपने साथी मंगल के साथ फरार हो गया। बदमाशों से तीन 315 बोर के देसी कट्टा कारतूस के साथ, एक बोलेरो कार को जब्त किया है। गिरफ्तार हुए बदमाश ठगी, लूट और हत्या जैसी वारदातों में वांछित हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे सामने आ सके कि बदमाश किस वारदात को अंजाम देने के लिए रुदावल आए हुए थे। साथ ही लल्लू शूटर और उसके साथी मंगल की तलाश भी की जा रही है। वहीं रूपवास थाना पुलिस को देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सत्येंद्र गेस्ट हाउस के पास 3 लड़के एक कार लेकर खड़े हैं। जिनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ा। तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम त्रिदेव कुमार, रामनरेश और विष्णु बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास एक 1 अवैध देसी कट्टा और 2 कारतूस मिले। पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बदमाशों की कार को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।