Skip to main content

DlightNews

*बच्चों को खुलकर खेलने का दें अवसर। -सुहानी तन्ना*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर  सीआरसी  में दिव्यांग बच्चों के विकासात्मक प्रतिमान पर एक दिवसीय अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को नई दिशा रिसोर्स सेंटर- हैदराबाद की विषय विशेषज्ञ सुहानी तन्ना ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को स्वाभाविक रूप से खुलकर खेलने का अवसर प्रदान करें। जिससे उनका भाषा संप्रेषण और वाणी कौशल का विकास हो सके। बच्चों को उनके रूचि के अनुसार अभिव्यक्ति का भी अवसर दें, जिससे वह दूसरों की बात समझ सके और अपनी बात कह सके। अन्य वक्ता केशव बिश्नोई ने कहा कि विकास की अवस्था के दिनों में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनको बच्चों पर निगरानी रखते हुए उन्हें विकास के उचित अवसर प्रदान करें। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज की संगोष्ठी इसलिए महत्वपूर्ण है कि सीआरसी में आने वाले ज्यादातर बच्चे विकासात्मक दिव्यांगता से ग्रसित है और वे आवश्यक संप्रेषण नहीं कर पाते हैं। इस प्रकार की संगोष्ठी से अभिभावकों को सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि नई दिशा रिसोर्स सेंटर के साथ इस प्रकार के पहले भी ऑनलाइन कार्यक्रम काआयोजन हो चुका है और आज प्रत्यक्ष रूप से पेरेंट्स के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार यादव एवं श्री नागेंद्र पांडे सहित सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...