Skip to main content

DlightNews

सड़क हादसे में पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, घर में मचा कोहराम 

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ नेशनल हाईवे शंखा पुल के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला भोले नगर वार्ड नंबर 15 निवासी अंजुम टेलर के बड़े भाई बाबू हुसैन उम्र 50 वर्ष बलिया गांव में कपड़े सिलने का काम करते हैं, वह दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे शंखा पुल के पास मुर्गे से भरी पिकअप गाड़ी ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बाबू हुसैन की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद भाग रहे पिकअप गाड़ी चालक को पुलिस ने पीछा कर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया, पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक बाबू हुसैन की मौत की खबर सुन उनके घर में कोहराम मच गया, बाबू हुसैन की मौत की खबर सुन पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, बख्तियार अहमद अंसारी, मोहम्मद अहसान रजा अंसारी, अंजुम टेलर आदि कस्बे और मोहल्ले के लोगों ने उनके घर पहुंच कर सांत्वना देकर ढांढस बंधाया, 

मृतक के भाई अंजुम टेलर ने बताया उनके भाई बाबू हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई, कुछ साल पहले उनकी पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई थी, उनके भाई बाबू हुसैन अपने बेटे मुजामिल और पुत्री के साथ रहते थे, उनकी लड़की की 20 दिन बाद 18 फरवरी को शादी है, उसी की तैयारियों में जुटे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया, 

बरेली से संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।