Skip to main content

DlightNews

राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने डी एम् व एस एस पी से मिलकर सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

बरेली। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की  जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के दल ने बरेली जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया से शिष्टाचार भेट कर, राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मुख्य 7 मांगो को लिखित रूप में देकर अवगत कराया, तथा संगठन के आंदोलन के विषय मे बताया। संगठन के अनुसार, 
1. भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये।
2. सम्पूर्ण भारत मे जनंसख्या नियंत्रण कानून घोषित किया जाये।
3. काशी व मथुरा में भव्य मन्दिर निर्माण करवाया जाये।
4. धर्मांतरण व लवजिहाद पर कठोर कानून बनाया जाये।
5. कॉमन सिविल कोड लागू किया जाये।
6. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 को रद्द किया जाये। 
7. भारत सरकार बहुसंख्यक कल्याण बोर्ड गठन करे। मांगे प्रमुख रहीं। 
साथ ही उनको सम्मान स्वरूप श्रीमद्भागवत गीता भी भेंट की। ततपश्चात महिला थाना उपनिरीक्षक से भी जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार  मुलाकात की और सम्मान स्वरूप उनको पुष्प गुच्छ भेंट किया तथा संगठन के विषय मे भी विस्तार से बताया व शुरू होने वाले आंदोलन के बारे में भी बताया। सभी अधिकारियों से सहयोग का भी पूर्ण आश्वासन मिला।
उसके बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा दामोदर स्वरूप पार्क में एक मीटिंग की गई, जिसमे संगठन का विस्तार व होने वाले आंदोलन के विषय मे चर्चा की गई। जिसमे श्रीमति दीपा सिंह चौहान (प्रदेश प्रभारी, उड़ीसा), आभा सक्सेना (जिलाध्यक्ष), ऋषभ रस्तोगी (जिला उपाध्यक्ष), राजीव रस्तोगी (जिला महामंत्री), नीरज अग्रवाल (जिला मिडिया प्रभारी), शिवम राजपूत (जिला महासचिव), मुकेश जी (जिला सचिव), महेश कश्यप सदस्य (जिला कार्यकारिणी), अरुण कृष्ण शास्त्री सदस्य (जिला कार्यकरिणी) आदि शामिल रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...