Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी युवा मंच ने किया 18 यूनिट रक्त का दान।*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
 गोरखपुर 22 जनवरी 2023 को  पुर्दीलपुर स्थित सावित्री ब्लड बैंक पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा  रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।शाखा अध्यक्ष युवा नवीन पालरीवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान अमृत महोत्सव  के अवसर पर पूरे भारत मे 1 वर्ष में 75000 रक्त यूनिट संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है , इसी कड़ी में यह वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।वर्तमान परिवेश में विभिन प्रकार की बीमारी के कारण  रक्त की कमी हो जाने के कारण इस प्रकार के शिविर की बहुत आवश्यकता महसूस की जा रही थी उक्त कमी  को पूर्ण करने हेतु मंच परिवार द्वारा यह प्रयास किया गया है।निवर्तमान अध्यक्ष युवा पंकज अग्रवाल ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है मंच परिवार लगातार 11 वर्षों से इस प्रकार के शिविर का आयोजन करता रहा है।कार्यक्रम संयोजक युवा अनुपम अग्रवाल एवम इशांत सोंथालिया द्वारा कार्यक्रम को सुंदर ढंग से सजाया गया साथ ही उन्होंने बताया की  इस बार 18 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ है।मंच परिवार गोरखपुर द्वारा सावित्री ब्लड बैंक के प्रबंधक को परंपरा अनुसार एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।शाखा सचिव युवा अभिषेक पोद्दार ने सभी रक्त दाताओं एवं  अध्यक्ष का कार्यक्रम संयोजको का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही ब्लड बैंक प्रभारी इरम मैम एवं उनके सभी सहयोगियों का सुंदर सहयोग के लिए सराहना की।
इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से मानस खेतान, इशांत सोंथालिया, अभिषेक खाटूवाला, प्रतीक अग्रवाल, अंकित गाडिया, उत्कर्ष अग्रवाल, शुभम टिबरेवाल, अभिषेक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, उमंग रूंगटा जी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।