Skip to main content

DlightNews

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा का 54 वा स्मृति दिवस:-

ब्रह्माकुमारीज संस्था की स्थानीय शाखा विहारीपुर सिविल लाइन, चौपाला रोड बरेली में आज ब्रह्मा बाबा का 54 वाँ स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सभी ब्रह्माकुमारी एवं ब्रह्माकुमार भाई- बहनों ने सारे विश्व के लिए शांति का योगदान दिया,  इसलिए इस दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक भाई- बहनों ने भाग लिया। क्षेत्रिय  संचालिका ब्रह्माकुमारी पार्वती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और बीके नीता बहन व बीके पारुल बहन ने शांति की अनुभूति कराईं। बीके मोहित भाई ने गीत के माध्यम से ब्रह्मा बाबा की विशेषताओं का वर्णन किया। बीके अनुराग भाई ने संस्था का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में बिथरी चैनपुर विधायक, बरेली माननीय  डॉ राघवेन्द्र शर्मा जी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए साथ में अमित शर्मा जी,  अजीत कृष्ण जी,  सुनील कुमार पुंडीर जी,  बीके दिनेश जी आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस निमित्त बीके जया,  बीके ज्योति, बीके अशोक,  डॉ रामकुमार,  फकीरचंद (मैनेजर FCI), सुरेश गुप्ता जी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...