Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी-जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।* 

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 24 जनवरी 2023सीआरसी  ने आज सरस्वती विद्या मंदिर महिला पीजी कॉलेज आर्य नगर उत्तरी गोरखपुर में एकदिवसीय जन-जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शीघ्र पहचान, शैक्षिक प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआरसी गोरखपुर के विकासात्मक चिकित्सक संजय प्रताप सिंह ने दिव्यांगता में शीघ्र पहचान के महत्व पर चर्चा किया। पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव ने विशेष बच्चों के शैक्षिक प्रबंधन के बारे में बताया। श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान विभाग ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि बड़ों को लगता है कि छोटे बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होता परंतु असहज स्थिति में उनको भी मानसिक स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अभिभावकों को सकारात्मक सोच रखते हुए बच्चों के साथ सही व्यवहार करना चाहिए। श्री कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन के बारे में भी बताया। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री नागेन्द्र पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ए के पांडे सहित अन्य शिक्षक गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।