Skip to main content

DlightNews

*स्वामी विवेकानंद के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई महाआरती*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 12 जनवरी 2023 सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 356वीं साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन गुरुवार को किया गया।विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 356वीं गंगा आरती किया गया। सर्वप्रथ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप जलाया गया तत्पश्चात मां गंगा की वैदिक मंत्रोचार के बीच आरती पूजन की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के लोगों ने धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संकल्प भी लिया। इस दौरान मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन की गई। आरती के क्रम में मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया।
समिति के सचिव ने बताया हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जंयती सूर्यकुण्ड धाम पर मनाई जाती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विकेकानंद ने 19वीं शताबदी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को मजबूत पहचान दिलाई थी। स्वामी विवेकानंद ने ही भारत के अध्यात्मवाद से दुनिया को परिचित कराया और भारत का मस्तक विदेशों में ऊंचा किया। विवेकानंद की जब भी बात होती है तो अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में दिए गए भाषण की चर्चा जरूर होती है। 1893 में शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में जब स्वामी विवेकानंद ने अपना भाषण 'अमेरिका के भाईयों और बहनों के संबोधन से शुरू किया तो पूरे दो मिनट तक सदन तालियों की आवाज से गूंजता रहा। उस दिन से भारत और भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में पहचान मिली। उनका भाषण सबसे आखिरी था। सिर्फ 30 साल के विवेकानंद ने हिंदुत्व के नजरिए से दुनिया को भाइचारे का पाठ पढ़ाया था। इस संन्यासी के धर्म संसद में दिए गए। भाषण से पूरी दुनिया मंत्र मुग्ध हो गई थी।मैं उनकी पवित्र स्मृतियों को नमन करता हु। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, कोषध्यक्ष सिद्धि गुप्ता, उपाध्यक्ष समरेन्दु सिंह, संध्या, अजीत जैन, प्रशांत त्रिपाठी, दिव्य प्रताप सिंह, आलोक सहानी, निशा साहनी, आँचल साहनी, रिमझिम, राधा, लाली, मुकेश, प्रभात मिश्र, देवेश, संजीव शर्मा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।