Skip to main content

DlightNews

*इंडियन हुमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी की अध्यक्षता में आज संगठन के नए सदस्यों को जोड़ा*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर 30 जनवरी 2033 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन सदैव मानव हितों के कार्य को करता रहा है और ऐसे तमाम समाजसेवियों, जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ता आदि लोगों को जोड़ता चला रहा है  जो देश हित समाज हित के कार्यों में रुचि रखते हैं ,मानवहितों के प्रति  कार्य करते हो  संगठन में उनका स्वागत है। महासचिव शहाब हुसैन ने बताया कि इंडियन ह्यूमन राइट्स सदैव मानव हितों के कार्य को करता चला रहा है। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार वे अधिकार है जो केवल इसलिए है क्योंकि हम मनुष्य के रूप में मौजूद  हैं। उन्हें किसी भी राज द्वारा प्रदान नहीं किया गया है। वे जीवन के मौलिक अधिकार जैसे शिक्षा, भोजन ,काम ,स्वास्थ्य और स्वतंत्रता के अधिकार से लेकर अन्य अधिकारों के साथ जीवन जीने लायक बनाते हैं। प्रत्येक मानव को मौलिक अधिकार व स्वतंत्रता के साथ जीने का जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी बताया कि टीम के कार्यों को देखते हुए आज कुछ नए सदस्यों ने संगठन से जुड़ने की उकसुक्ता दिखाई है। जिसे संगठन ने स्वीकार करते हुए उनको संगठन की शपथ दिलाई व प्रतिज्ञा दिलाई की वह देश हित , समाज हित, मानव हित आदि  आयोजन में  संगठन के साथ कार्य करेंगे। महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने सदस्य फिरदौस अहमद खान, अजीत कुमार राय, मोहित यादव, साहरे आलम आदि को माला पहनाकर संगठन में शामिल किया । इस अवसर पर डॉक्टर राशिद हुसैन, अनिल जायसवाल ,डॉ अमरनाथ जयसवाल, हरीश मिश्रा, एडवोकेट सुशील शर्मा ,बदरुल  हक,वरिष्ठ पत्रकार फैयाज अहमद ,मीडिया सेल से सैयद रेहान अहमद, तनवीर आलम, फैसल हुसैन आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...