Skip to main content

DlightNews

*गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एमए एकेडमी तुर्कमानपुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा*

*सबसेे प्यारा देश हमारा भारत महान: कुलदीप पांडेय*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
    गोरखपुर 24 जनवरी 2023    गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एम. ए. एकेडमी एवं सनराइज कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में तुर्कमानपुर वार्ड के मुख्य मार्गों से होते हुए एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया।यात्रा कि अगुआई गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवासमाजसेवी व युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने किया।तिरंगा यात्रा चिंगी शहीद, पहाड़पुर, नकी रोड, जेजे हॉस्पिटल,नई मस्जिद, नूरी मस्जिद, अध्या कबाड़ी, रावत पाठशाला,नॉर्मल कब्रिस्तान और सुल्तान खान मस्जिद चौराहा आदि मार्गों से होता हुए एम. ए. एकेडमी कैंपस पर आकर समाप्त हुआ।इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और बच्चों में संविधान व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से सम्बन्धित जागरूकता पैदा करना था,जिससे बच्चे देश के प्रति शहीद हुए जवान व बलिदान दिये महापुरुषों को सदैव याद रख सके।रैली में मुख्य चौराहों पर सत्यम गहलोट के दिशा निर्देश में बच्चों ने जागरुकता हेतु नाटक व नृत्य प्रस्तुत किये जिसे लोगों ने सराहना किया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर,गांधी जी अमर रहें, विवेकानन्द जी अमर रहे, बाबा साहब अमर रहें, शहीद अशफाक उल्लाह खां अमर रहें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें,आदि के सम्मान मे बुलंद नारा लगाया गया।  रैली मे मुख्य रूप से हाजी जलालुद्दीन कादरी, मकसूद अली, इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी अन्तर्राष्ट्रीय शायर, अमिताभ जायसवाल,सुनील श्रीवास्तव, सैय्यद इरशाद अहमद, अयान अहमद निजामी, सत्यम गहलोट, निखिल कुमार गुप्ता आदि शहर के वरिष्ठ लोगो के साथ प्रिया बौधा, सुभान अली वारसी, गुलरेज वारसी, सीमा परवीन,आसियासिद्दीकी,मंतशा,आसमा निशा, नाजिया, निदा फातिमा आदि सभी शिक्षक-शिक्षिका व विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।