Skip to main content

DlightNews

*स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड  से सम्मानित किये गए देवरिया के विशाल साहू।*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*

गोरखपुर समाज हित में किये गए उत्कृष्ट कार्य की बदौलत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल को किया सम्मानित।देवरिया के झोली में पहली बार मिला व्यक्तिगत श्रेणी में विवेकानंद यूथ अवार्ड  सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता को आज यूपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को अवध शिल्पग्राम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं का सर्वोच्च सम्मान विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। विशाल को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत दिया गया।  इस पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई। विशाल साहू लार नगर पंचायत के कोईरी टोला वार्ड के निवासी है। बिना किसी भेदभाव के जनपद में कार्यरत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ समानतावादी दृष्टिकोण के साथ बिना किसी भीड़-भाड़ के साधारण तौर तरीकों से सभी के साथ स्वैछिक एवं निःशुल्क सहयोग करने वाले युवा विशाल की सादगी एक मिसाल हैं। कोरोना काल में पहले और दूसरे फेस में अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों लोगों की उन्होंने मदद किया। बीते 10 वर्षों से युवा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर विशिष्ट स्थान बनाने वाले विशाल पौधारोपण, रक्तदान जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इंडिया डिजिटल इंडिया, योग, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा, मृदा संरक्षण, मतदाताजागरूकता आदि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़कर हिस्सेदारी निभाने के कारण राज्य सरकार द्वारा इनके कार्यों का परीक्षण कर युवाओं के राज्यस्तरीय सर्वोच्च पुरस्कार दिया। अवार्ड से सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालो का तांता लग गया। बधाई देने वालो में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नित्यानंद शर्मा, भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह, बलबीर सिंह दादा, अधिवक्ता पंडित प्रियेश त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, शिशिर राय, साहू ध्रुव कुमार गुप्ता, वसीम अहमद लारी, संदीप यादव, विनय सिंह संदीप, फहीम अनवर लारी, निर्भय सिंह, दीपू गुप्ता, विकास खरवार, राजा लारी, राजीव रंजन सिंह, सुनील कुशवाहा, अरसद लारी, निर्भय यादव सहित अन्य शामिल रहें।
विशाल को राज्यस्तरीय अवार्ड मिलने पर छात्रनेताओं ने जताई खुशी, दी बधाई।साहू विशाल कुमार गुप्ता को युवाओं का सर्वोच्च पुरस्कार विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने पर स्वामी देवानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मठ लार के छात्रनेताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ ओमनारायण सिंह, आशीष सिंह, राणा प्रताप सिंह, विनय सिंह संदीप, भीष्म प्रताप सिंह चौहान, विनय रजक, इमरान लारी, मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य छात्रनेता शामिल रहें।विशाल चलाते हैं गौरैया व पर्यावरण संरक्षण की मुहिमविभिन्न सामाजिक कार्यों में कार्य करते हुए साहू विशाल कुमार गुप्ता कई वर्षों से गौरैया व पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चला रहे हैं। इसके लिए वो गांव व नगर क्षेत्र के लोगों को कृत्रिम घोंसले देकर गौरैया संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। पर्यावरण संरक्षण की मुहीम में विशाल लोगो को जागरूक करते है और अभी तक हजारों पौधो का पौधारोपण कर उनका संरक्षण किया है। इनके इस मुहिम में लगातार लोग जुड़ते चले जा रहे है।देवरिया के लिए यह गौरव की बात है ।साहू विशाल कुमार गुप्ता  युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभर रहे हैं। उनके कार्य प्रसंशनीय थे जिसके बदौलत प्रदेश सरकार ने उन्हें युवाओं का सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित किया हैं। उन्होंने विशाल को बधाई भी दी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...