Skip to main content

DlightNews

*युवाओं ने कैम्प लगाकर खिचड़ी मेले मे आये भक्तों को अदरक नींबू से निर्मित नि:शुल्क चाय पिलाया*

*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र*
गोरखपुर 15 जनवरी 2023  मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति के तत्वावधान मे गुरु गोरक्षनाथ मंदिर निकट सड़क पर कैम्प लगाकर नि:शुल्क अदरक नींबू से निर्मित चाय का वितरण किया गया. नि:शुल्क चाय का वितरण मंदिर मे खिचड़ी चढ़ाने आये श्रद्धालु भक्तों के लिए किया गया,जिससे ठण्डक मे आगन्तुक श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
संस्था के संस्थापक पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के आदेशानुसार व सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। रात्रि चाय वितरण सेवा का शुभारम्भ संस्था अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानन्द जी कि प्रतिमा पर माल्यापर्ण तथा पुष्पअर्पण कर किया तथा धूप-दीप प्रज्वलित कर पूजन के साथ सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चाय वितरण करना प्रारम्भ किया।
इस दौरान आयोजककर्ता आदित्य पाण्डेय व आयोजक मण्डल निखिल कुमार गुप्ता,अखिलेश मल्ल,नितिन श्रीवास्तव,अनमोल अग्रहरि,
के देखरेख मे सामर्थनुसार हजारों लोगों मे 14 जनवरी कि शाम 7 बजे से लगातार अगले दिन रविवार 15 जनवरी को प्रात: 7 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं को अदरक नींबू से निर्मित स्वास्थवर्धक चाय का नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि संस्था नर सेवा नारायण सेवा के कार्यों के प्रति अग्रसर है।
मकर संक्राति के पावन पर्व पर जनमानस सेवा के प्रति समर्पित युवाओं ने ठण्ड मे दूर दराज से खिचड़ी मेले मे आये श्रद्धालुओं को चाय पिलाकर स्वागत किया।
साथ ही युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि निस्वार्थ भाव से सामाजिक क्षेत्रों मे कार्य करने हेतु कार्यकर्ताओं मे गुण होना सकारात्मक दिशा मे आगे बढ़ने मे सहायक सिद्ध होगा,जिससे समय-समय पर समाज के लिए कुछ अलग करने कि इच्छा मन मे प्रकट होगी,ठण्ड मे चाय का वितरण एक पूनित का कार्य है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।