*कुलदीप पत्रकार*
किसनी विधानसभा के ग्राम नगला बरी में मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ हुआ संपन्न।
बताते चलें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर समाज वादी पार्टी जिला अध्यक्ष मैनपुरी देवेन्द्र सिंह यादव व किसनी विधायक बृजेश कठेरिया एवं गाव स्वजन के साथ शांति हवन में भाग लिया। मंत्रोचार के बीच शुरू कराया गया शांति यज्ञ I
ग्राम पंचायत पलिया के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह यादव के यहा हवन का आयोजन हो रहा था और वही पर लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आवास के अंदर पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment