Skip to main content

नोवेल कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु बैठक सम्पन्न---------------नोवेल कोरोना वायरस से बचाव ही बेहतर उपाय-जिलाधिकारी--------------- जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम व जागरूकता हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक कर कोरोना वायरस से बचाव के बारे में बताये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाहर से आने वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जाये, संदिग्ध मामलों में स्क्रीनिंग के आई0एल0आई0 या फ्लू कार्नर तैयार कर लें। चिकित्सालय (सरकारी व निजी) सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सालयों और आयुष व्यवसायियों सहित रजिस्ट्रीकृत सभी निजी चिकित्सा व्यवसायियों के लिये यह अनिवार्य होगा कि ऐसे व्यक्तियों के सम्बन्ध में जिन्होनें कोविड-19 से ग्रसित देशों की यात्रा की है और जिसमें बुखार, खांसी, या सांस सम्बन्धी या कोविड-19 के कोई चिन्ह या लक्षण हो उन्हें प्रशासन/जिला निगरानी इकायी को भी अवगत करायें। जनपद में अन्य प्रान्तों तथा विदेशों से आने वाले नागरिकों को सर्विलांस पर रखा जाये और उनके स्वास्थ्य पर सतर्क व सजग दृष्टि रखी जाये। रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों आदि पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जाये। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गांव-गांव व नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायें और नगर पंचायतों में नियमित रूप से फागिंग करायी जाये, जहां पर पानी इकट्ठा हो वहां पर ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया जाये तथा पेयजल में क्लोरीन को प्रयोग कर प्रसंस्करित कराया जाये। उन्होने जनसामान्य से अपील करते हुये कहा कि बचाव ही रोकथाम है, अपने हाथ साबुन से धोये, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। छीकने और खासने के दौरान अपना मुँह टिशु/कोहनी से ढकें, जब अपने हाथ गंदे दिखे तब अपने हाथों को साबुन और बहते हुये पानी से धोयें, जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हो तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैण्डवाश या साबुन और पानी से साफ करें, प्रयोग के तुरन्त बाद टिशु को किसी बन्द डिब्बे में फेंक दें। अगर खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरन्त नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क उपचार हेतु सम्पर्क करें एवं बीमार व्यक्ति की देखरेख घर का कोई स्वस्थ आदमी करें एवं व्यक्तिगत सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी व्यक्ति नही पाया गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 13 केसेस पाये गये है जिनमें से 07 आगरा के है इसलिये जनपदों के लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है। सरकारी कार्यालयों में भी साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाये और बाहरी व्यक्तियों से भी सतर्क होने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल के कैम्पस में आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय तथा ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ के बारे में जनसमुदाय को जागरूक किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।------------------जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

नोवेल कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु बैठक सम्पन्न
---------------
नोवेल कोरोना वायरस से बचाव ही बेहतर उपाय-जिलाधिकारी
---------------
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम व जागरूकता हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक कर कोरोना वायरस से बचाव के बारे में बताये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाहर से आने वाले मरीजों पर विशेष नजर रखी जाये, संदिग्ध मामलों में स्क्रीनिंग के आई0एल0आई0 या फ्लू कार्नर तैयार कर लें। चिकित्सालय (सरकारी व निजी) सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सालयों और आयुष व्यवसायियों सहित रजिस्ट्रीकृत सभी निजी चिकित्सा व्यवसायियों के लिये यह अनिवार्य होगा कि ऐसे व्यक्तियों के सम्बन्ध में जिन्होनें कोविड-19 से ग्रसित देशों की यात्रा की है और जिसमें बुखार, खांसी, या सांस सम्बन्धी या कोविड-19 के कोई चिन्ह या लक्षण हो उन्हें प्रशासन/जिला निगरानी इकायी को भी अवगत करायें। जनपद में अन्य प्रान्तों तथा विदेशों से आने वाले नागरिकों को सर्विलांस पर रखा जाये और उनके स्वास्थ्य पर सतर्क व सजग दृष्टि रखी जाये। रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों आदि पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जाये। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गांव-गांव व नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायें और नगर पंचायतों में नियमित रूप से फागिंग करायी जाये, जहां पर पानी इकट्ठा हो वहां पर ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया जाये तथा पेयजल में क्लोरीन को प्रयोग कर प्रसंस्करित कराया जाये।  
उन्होने जनसामान्य से अपील करते हुये कहा कि बचाव ही रोकथाम है, अपने हाथ साबुन से धोये, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। छीकने और खासने के दौरान अपना मुँह टिशु/कोहनी से ढकें, जब अपने हाथ गंदे दिखे तब अपने हाथों को साबुन और बहते हुये पानी से धोयें, जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हो तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैण्डवाश या साबुन और पानी से साफ करें, प्रयोग के तुरन्त बाद टिशु को किसी बन्द डिब्बे में फेंक दें। अगर खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरन्त नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क उपचार हेतु सम्पर्क करें एवं बीमार व्यक्ति की देखरेख घर का कोई स्वस्थ आदमी करें एवं व्यक्तिगत सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी व्यक्ति नही पाया गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 13 केसेस पाये गये है जिनमें से 07 आगरा के है इसलिये जनपदों के लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है। सरकारी कार्यालयों में भी साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाये और बाहरी व्यक्तियों से भी सतर्क होने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल के कैम्पस में आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय तथा ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ के बारे में जनसमुदाय को जागरूक किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।