Skip to main content

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ किया जाये-जिलाधिकारी------------------ जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रानीगंज में आयोजित किया गया। रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 297 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 137 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 69, विकास से 34 एवं 57 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामसभा नरायनपुर के ग्राम प्रधान ने शिकायत किया कि प्राथमिक विद्यालय की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया, शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा हटाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता माया राम निवासी ग्राम भागीपुर ने शिकायत किया कि चकमार्ग संख्या-308 को आस-पास के लोगों ने जोतकर अपने खेतों में मिला लिया जाय, उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर चकमार्ग पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही है उन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाये नही तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ताओं के शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों एवं अधिकारियों के कोरोना वायरस की जांच का परीक्षण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------------जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ किया जाये-जिलाधिकारी
------------------
  जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रानीगंज में आयोजित किया गया। रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 297 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 137 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 69, विकास से 34 एवं 57 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामसभा नरायनपुर के ग्राम प्रधान ने शिकायत किया कि प्राथमिक विद्यालय की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया, शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया कि अवैध कब्जा हटाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता माया राम निवासी ग्राम भागीपुर ने शिकायत किया कि चकमार्ग संख्या-308 को आस-पास के लोगों ने जोतकर अपने खेतों में मिला लिया जाय, उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच कर चकमार्ग पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही है उन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाये नही तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ताओं के शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों एवं अधिकारियों के कोरोना वायरस की जांच का परीक्षण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।