Skip to main content

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 24.03.2020 (थाना मान्धाता) अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 09 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा, नगदी व सफारी गाडी बरामद पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.03.2020 को जनपद की स्वाट टीम व थाना मान्धाता पुलिस को अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- 01. मोहम्मद शाहिद पुत्र अब्दुल रसीद नि0 जगशेरगंज थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़। 02. साहिल वर्मा पुत्र रामखेलावन वर्मा नि0 पूरे अन्ती थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़। बरामदगीः- 01. 09 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा। 02. 3620/-रू0 नगद। 03. एक अदद सफारी गाडी फर्जी रजिस्ट्रशन नं0 यूपी 70 बीडी 3599। गिरफ्तारी का स्थानः- तरौल मोड के पास थानाक्षेत्र मान्धाता जनपद प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर, जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी रानीगंज डाॅ0 अतुल अंजान त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद की स्वाट टीम व थाना मान्धाता के उ0नि0 घनश्याम सिंह मय हमराह द्वारा कल दिनांक 23.03.2020 को समय 16ः40 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र मान्धाता के तरौल मोड के पास से 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध गांजा, नगदी व वाहन बरामद किया गया। पूछतांछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि हम लोग पिछले तीन-चार साल से अवैध गांजे के धन्ंधे मे लिप्त हैं। हम लोग उडीसा राज्य से अवैध गांजा खरीद कर लाते हैं और प्रतापगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद व अमेठी जनपद में दोगुने दामों में बेचते हैं, महीने भर में दो चक्कर उडीसा का लगाते हैं, इस बार हम दोनो उडीसा से 1 कुन्तल 15 किलो गांजा लेकर आये थे, जिसमें से 1 कुन्तल 05 किलो गांजा बेच दिये, शेष बचा हुआ 10 किलो गांजा प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी ले जा रहे थे कि आप लोग पकड लिए। इस सफारी गाडी पर जो रजिस्ट्रशन नं0 यूपी 70 बीडी 3599 लगा हुआ है वो फर्जी है और इसी गाडी से हम लोग आते जाते हैं। अभियुक्तों द्वारा बताये गये तथ्यों के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। पंजीकृत अभियोग- 01. मु0अ0सं0 88/20 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि बनाम उपरोक्त दोनों अभियुक्त। 02. मु0अ0सं0 89/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम उपरोक्त दोनों अभियुक्त पुलिस टीमः-  स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़- आरक्षी पंकज दुबे, आरक्षी राजेन्द्र, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी अरबिन्द दुबे।  उ0नि0 घनश्याम सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र्र प्रताप सिंह, आरक्षी राजेन्द्र यादव, आरक्षी हरेन्द्र सिंह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 24.03.2020 (थाना मान्धाता)
अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
09 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा, नगदी व सफारी गाडी बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.03.2020 को जनपद की स्वाट टीम व थाना मान्धाता पुलिस को अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-  
01. मोहम्मद शाहिद पुत्र अब्दुल रसीद नि0 जगशेरगंज थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
02. साहिल वर्मा पुत्र रामखेलावन वर्मा नि0 पूरे अन्ती थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. 09 किलो 970 ग्राम अवैध गांजा।
02. 3620/-रू0 नगद।
03. एक अदद सफारी गाडी फर्जी रजिस्ट्रशन नं0 यूपी 70 बीडी 3599।
गिरफ्तारी का स्थानः-  तरौल मोड के पास थानाक्षेत्र मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर, जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी रानीगंज डाॅ0 अतुल अंजान त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद की स्वाट टीम व थाना मान्धाता के उ0नि0 घनश्याम सिंह मय हमराह द्वारा कल दिनांक 23.03.2020 को समय 16ः40 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र मान्धाता के तरौल मोड के पास से 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध गांजा, नगदी व वाहन बरामद किया गया।

पूछतांछ का विवरण-
      गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि हम लोग पिछले तीन-चार साल से अवैध गांजे के धन्ंधे मे लिप्त हैं। हम लोग उडीसा राज्य से अवैध गांजा खरीद कर लाते हैं और प्रतापगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद व अमेठी जनपद में दोगुने दामों में बेचते हैं, महीने भर में दो चक्कर उडीसा का लगाते हैं, इस बार हम दोनो उडीसा से 1 कुन्तल 15 किलो गांजा लेकर आये थे, जिसमें से 1 कुन्तल 05 किलो गांजा बेच दिये, शेष बचा हुआ 10 किलो गांजा प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी ले जा रहे थे कि आप लोग पकड लिए। इस सफारी गाडी पर जो रजिस्ट्रशन नं0 यूपी 70 बीडी 3599 लगा हुआ है वो फर्जी है और इसी गाडी से हम लोग आते जाते हैं। अभियुक्तों द्वारा बताये गये तथ्यों के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 88/20 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि बनाम उपरोक्त दोनों अभियुक्त।
02. मु0अ0सं0 89/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम उपरोक्त दोनों अभियुक्त
पुलिस टीमः-
स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़- आरक्षी पंकज दुबे, आरक्षी राजेन्द्र, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी अरबिन्द दुबे।
उ0नि0 घनश्याम सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र्र प्रताप सिंह, आरक्षी राजेन्द्र यादव, आरक्षी हरेन्द्र सिंह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...