Skip to main content

**गौकशी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा** (उर्वेश चौहान की खास रिपोर्ट) --गोकशी को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शाहजहांपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गौकशी के खिलाफ आबाज बुलन्द करते हुए क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा अपने समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ तिलहर तहसील परिसर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर गोकशी करने वालों के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। स्वप्निल शर्मा ने इस दौरान पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में गोकशी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनके संरक्षण में गोकशी को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर उन नेताओं को भी जवाब दिया जाएगा जो गोकशी में संलिप्त हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस को चेतावनी भरे लहजे में कहा की गोकशी करने वालों पर कार्रवाई करने में किसी भी तरह कि यदि ढिलाई बरती गई तो संगठन धरना प्रदर्शन, आत्मदाह करने पर मजबूर होगा। लेकिन गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस गोकशी की घटनाओं को रोकने और पुरानी घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रहती है तो वह इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को भी यह जान लेना चाहिए कि हम लोग समाज सेवा कर रहे हैं और शोषित दबे कुचले को इंसाफ दिलाने के लिए हर हद तक जाएंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने स्वप्निल शर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि खुदागंज की घटना में मुकदमा दर्ज हो चुका है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह की अनदेखी नहीं की जाएगी। लेकिन कार्यकर्ता कानून का सम्मान करते हुए सहयोग की भावना रखें। जिला प्रभारी अनुपम सिंह, जिला महामंत्री निर्झर कुमार, जिला संगठन मंत्री प्रखर बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रागवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रामनिवास गौतम, पुनीत मिश्रा, राहुल पंडित, शेखर पाठक, प्रदुमन द्विवेदी, संजय, आदित शर्मा, आशीष शर्मा, गौरव गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, सुमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकित द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, आकाश, मोहित त्रिवेदी, पवन सिंह, राम गोपाल, संजीव कुमार, रजत कुमार अरविंद सिंह राजू संदीप कमलदीप आदि मौजूद रहे।

**गौकशी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा**
(उर्वेश चौहान की खास रिपोर्ट)
--गोकशी को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

शाहजहांपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गौकशी के खिलाफ आबाज बुलन्द करते हुए क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा अपने समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ तिलहर तहसील परिसर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर गोकशी करने वालों के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। स्वप्निल शर्मा ने इस दौरान पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में गोकशी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनके संरक्षण में गोकशी को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर उन नेताओं को भी जवाब दिया जाएगा जो गोकशी में संलिप्त हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस को चेतावनी भरे लहजे में कहा की गोकशी करने वालों पर कार्रवाई करने में किसी भी तरह कि यदि ढिलाई बरती गई तो संगठन धरना प्रदर्शन, आत्मदाह करने पर मजबूर होगा। लेकिन गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस गोकशी की घटनाओं को रोकने और पुरानी घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रहती है तो वह इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को भी यह जान लेना चाहिए कि हम लोग समाज सेवा कर रहे हैं और शोषित दबे कुचले को इंसाफ दिलाने के लिए हर हद तक जाएंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने स्वप्निल शर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि खुदागंज की घटना में मुकदमा दर्ज हो चुका है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह की अनदेखी नहीं की जाएगी। लेकिन कार्यकर्ता कानून का सम्मान करते हुए सहयोग की भावना रखें। जिला प्रभारी अनुपम सिंह, जिला महामंत्री निर्झर कुमार, जिला संगठन मंत्री प्रखर बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रागवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रामनिवास गौतम, पुनीत मिश्रा, राहुल पंडित, शेखर पाठक, प्रदुमन द्विवेदी, संजय, आदित शर्मा, आशीष शर्मा, गौरव गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, सुमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकित द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, आकाश, मोहित त्रिवेदी, पवन सिंह, राम गोपाल, संजीव कुमार, रजत कुमार अरविंद सिंह राजू संदीप कमलदीप आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।