घर के अंदर फाँसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या। मायके वाले लगाए पति व परिजनों पर हत्त्या का आरोप कटरा गुलाब सिंह चौकी अंतर्गत ग्राम सभा अजैका निवासी पवन मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा की शादी तकरीबन तीन वर्ष पूर्व राम अजोर मिश्रा पुत्र रामदुलारे मिश्रा निवासी (पूरेचरन मिश्रा) विसहहिया थाना हथिगवां की पुत्री पूनम 23 वर्ष के साथ हुई थी।जिसके साथ एक वर्षीय पुत्री भी थी। सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे वह अपने कमरे के अंदर साड़ी के सहारे चूल्लें से लटक कर अपनी जान दे दी।। घटना की खबर पर पहुँचे मायके वालों ने पति समेत उसके ससुरालीजनों पर दहेज की मांग न पूरी करने पर उसकी हत्त्या का आरोप लगाने लगे। इस बात का खंडन करने पर मायके व ससुरालीजनों के बीच कुछ कहा सुनी होने लगी। सूचना पर पहुची जेठवारा पुलिस के बीच बचाव से मायके वाले रात में तो अपनी शांति बना ली। लेकिन घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भारी संख्या में पहुँचे आक्रोशित मायके वालों ने उसके घर पर जमकर हंगामा काटा। घटना के समय लोगो मे अफरा तफरी फैल गयी। पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी मायके वाले कुछ सुनने को राजी नही थे। काफी मानमनोल के बाद तहसील सदर से पहुची नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा के सामने पुलिस ने मृतक पूनम का पंचनामा भरवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा।। मृतक पूनम के पिता राम अजोर मिश्रा की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने मृतिका पूनम के पति पवन मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ 498A ,304 B व 3/4 डी, पी,एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके पति पवन मिश्रा को थाने उठा लायी।। फिलहाल मामला चाहे जो भी रहा हो लेकिन मायके पक्ष से आये लोगो द्वारा किये गए तांडव की चर्चाएं क्षेत्र में दिन भर गूँजती रही।।
घर के अंदर फाँसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या। मायके वाले लगाए पति व परिजनों पर हत्त्या का आरोप
कटरा गुलाब सिंह चौकी अंतर्गत ग्राम सभा अजैका निवासी पवन मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा की शादी तकरीबन तीन वर्ष पूर्व राम अजोर मिश्रा पुत्र रामदुलारे मिश्रा निवासी (पूरेचरन मिश्रा) विसहहिया थाना हथिगवां की पुत्री पूनम 23 वर्ष के साथ हुई थी।जिसके साथ एक वर्षीय पुत्री भी थी। सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे वह अपने कमरे के अंदर साड़ी के सहारे चूल्लें से लटक कर अपनी जान दे दी।। घटना की खबर पर पहुँचे मायके वालों ने पति समेत उसके ससुरालीजनों पर दहेज की मांग न पूरी करने पर उसकी हत्त्या का आरोप लगाने लगे। इस बात का खंडन करने पर मायके व ससुरालीजनों के बीच कुछ कहा सुनी होने लगी। सूचना पर पहुची जेठवारा पुलिस के बीच बचाव से मायके वाले रात में तो अपनी शांति बना ली। लेकिन घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भारी संख्या में पहुँचे आक्रोशित मायके वालों ने उसके घर पर जमकर हंगामा काटा। घटना के समय लोगो मे अफरा तफरी फैल गयी। पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी मायके वाले कुछ सुनने को राजी नही थे। काफी मानमनोल के बाद तहसील सदर से पहुची नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा के सामने पुलिस ने मृतक पूनम का पंचनामा भरवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा।। मृतक पूनम के पिता राम अजोर मिश्रा की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने मृतिका पूनम के पति पवन मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ 498A ,304 B व 3/4 डी, पी,एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके पति पवन मिश्रा को थाने उठा लायी।। फिलहाल मामला चाहे जो भी रहा हो लेकिन मायके पक्ष से आये लोगो द्वारा किये गए तांडव की चर्चाएं क्षेत्र में दिन भर गूँजती रही।।
Bahut hi dukhad samachar
ReplyDelete