Skip to main content

प्रशासन की लापरवाही मंडी समिति में उमड़ी भीड़फोटो परिचय - मंडी समिति पर लगी भीड़कायमगंजदेश भर में लॉक डाउन की मार झेल रहा है आमजन मानस। लेकिन प्रशासन का दूसरा नजरियां देखने में तब मिला जब थोक मंडी समिति परिसर में ग्राहकों की भीड़ सब्जी खरीदने में उमड़ रही थी। जबकि प्रदेश सरकार ने सिर्फ मंडी समिति परिसर में थोक विक्रेताओं को जाने की अनुमति दी है। लेकिन वहां पर फुटकर विक्रेता के साथ -साथ फुटकर खरीददार भी देखने को मिल रहे हैं। भारत सरकार कोरोना जैसी महामारी के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठाने में जुटी हुई है। वहीं उनके आला अधिकारी शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। प्रशासन की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती हुई तो नजर आती हैं। लेकिन सुबह के समय आमजनमानस का सड़कों पर तांता लगा रहता है। जब इस प्रतिनिधि ने सुबह छः बजे से सात बजे तक मंडी समिति का जायजा लिया तो देखने को मिला वहां पर थोक विक्रेताओं के साथ फुटकर विक्रेता भी अपनी दूकानें संजाएं हुए थे। दोपहिया व चौपहिया वाहनों की भरमार थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा मंडी समिति से पहले कोई बेरी केडिग का इन्तजाम नहीं किया। जिससे ठेली वाले,फुटकर खरीददार अपनी दो पहिया वाहनों से मंडी समिति में घुसे हुए थे। जैसे मालूम पड़ रहा था कि कोरोना वायरस समाप्त हो चुका है। थोक विक्रेता ठेली दूकानदारों से कमीशन के नाम पर अवैध धन उगाही कर रहे हैं। जबकि नगरपालिका परिषद द्वारा थोक व फुटकर विक्रेताओं की रेट सूची जारी की हुई है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ टोल नम्बर फ्री का रखा है। लेकिन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं।

प्रशासन की लापरवाही मंडी समिति में उमड़ी भीड़

फोटो परिचय  - मंडी समिति पर लगी भीड़

कायमगंज
देश भर में लॉक डाउन की मार झेल रहा है आमजन मानस। लेकिन प्रशासन का दूसरा नजरियां देखने में तब मिला जब थोक मंडी समिति परिसर में ग्राहकों की भीड़ सब्जी खरीदने में उमड़ रही थी। जबकि प्रदेश सरकार ने सिर्फ मंडी समिति परिसर में थोक विक्रेताओं को जाने की अनुमति दी है। लेकिन वहां पर फुटकर विक्रेता के साथ -साथ फुटकर खरीददार भी देखने को मिल रहे हैं। 
भारत सरकार कोरोना जैसी महामारी के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठाने में जुटी हुई है। वहीं उनके आला अधिकारी शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। प्रशासन की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती हुई तो नजर आती हैं। लेकिन सुबह के समय आमजनमानस का सड़कों पर  तांता लगा रहता है। जब इस प्रतिनिधि ने सुबह छः बजे से सात बजे तक मंडी समिति का जायजा लिया तो देखने को मिला वहां पर थोक विक्रेताओं के साथ फुटकर विक्रेता भी अपनी दूकानें संजाएं हुए थे। दोपहिया व चौपहिया वाहनों की भरमार थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा मंडी समिति से पहले कोई बेरी केडिग का  इन्तजाम नहीं किया। जिससे ठेली वाले,फुटकर खरीददार अपनी दो पहिया वाहनों से मंडी समिति में घुसे हुए थे। जैसे मालूम पड़ रहा था कि कोरोना वायरस समाप्त हो चुका है। थोक विक्रेता ठेली दूकानदारों से कमीशन के नाम पर अवैध धन उगाही कर रहे हैं। जबकि नगरपालिका परिषद द्वारा थोक व फुटकर विक्रेताओं की रेट सूची जारी की हुई है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ टोल नम्बर फ्री का रखा है। लेकिन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।