Skip to main content

DlightNews

*विवेकानन्द जी कि पुण्यतिथि पर स्मरण करते गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय* 
*ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।सामाजिक राष्ट्रीय संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने दिनांक 4 जुलाई दिन सोमवार को देश के महान विचारक व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के 120वीं पुण्यतिथि पर संगठन केन्द्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम मेंं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिये।इस दौरान सर्वप्रथम युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने स्वामी विवेकानन्द जी कि प्रतिमा पर तिलक चंदन लगाकर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किये तथा धूप दीप प्रज्वलित कर विवेकानन्द जी को स्मरण किए। विवेकानन्द जी को अपना आदर्श मानकर चलने वाले युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि स्वामी जी आध्यात्म,भारत की प्राचीन संस्कृति, हिन्दू धर्म द्वारा दूसरे धर्मों को प्रश्रय देकर उन्हें गले लगाने के साथ-साथ सर्वधर्म सम्भाव और भारत की स्वाधीनता में अपना अतुलनीय योगदान दिए।विवेकानन्द जी ने समाज में शिक्षा प्रद अपने अनमोल विचार भी दिये,जिसमें मुख्यतया उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये, हम जो बोते हैं वो काटते हैं, हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं आदि वाक्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कराता है।
स्वामी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत है उन्होने युवाओं को सांस्कृतिक निर्माण कि दृष्टि से समाज को परिवर्तन के मार्ग पर अग्रसर करते रहने का स्तम्भ बताया है.
ओजस्वी वाणी के धनी स्वामी जी ने विश्व पटल पर भारत देश का नाम गौरवान्वित किया है तथा इन्होंने युवाओं को देश के विकास का आधारशिला कहा है जिसकी बागडोर युवाओं के हाथ मे होने से समाज कि काया पलट जाती है, महापुरुष स्वामी विवेकानन्द जी को उनके 120वीं पुण्यतिथि पर सत् सत् नमन करता हूं और समाज के युवाओं से अपील करता हूं कि उनकेे बताये हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रयासरत रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।