Skip to main content

DlightNews

प्रेस विज्ञप्ति 

प्लास्टिक के रोकथाम हेतु 
जनहित युवा शक्ति ने चलाया जन जागरूकता अभियान --------


*प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण पर्यावरण को पहुंचा रहा गंभीर नुकसान -निखिल गुप्ता* 

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*

गोरखपुर ।टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड गोरखपुर के तत्वाधान मे जनहित चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा संचालित जनहित युवा शक्ति के अध्यक्ष निखिल गुप्ता के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ द्वारा प्लास्टिक के रोकथाम हेतु चलाया  जन जागरूकता अभियान 
इस अवसर पर अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने बताया कि,सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी 50%प्रतिशत लोग अभी भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे है जो काफी गंभीर विषय है 
जिसको लेकर आज हम सभी ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से जुड़कर जन जागरूकता अभियान चलाया इसका उद्देश्य यह है कि, लोग स्वयं प्लास्टिक से होने वाले  नुकसान को समझकर जागरूक हो  क्युकि प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण पर्यावरण को अधिक नुकसान पहुचा रहा है यह हमारे लिए भी नुकसान दायक है।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अनमोल अग्रहरि, छात्र नेता प्रिन्स गुप्ता, अम्बिके प्रजापति, विशाल प्रजापति, हर्ष श्रीवास्तव, शक्ति नंदन श्रीवास्तव, राज गुप्ता, शिवम, आशिष आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।