Skip to main content

DlightNews

गुरू पूर्णिमा पर पं. श्री बालकृष्ण शर्मा के पाद पूजन के साथ समाजसेवियों का सम्मान
 गुरू ही जीवन का सही रास्ता बताता है - पाटवाला
मंदिर के जिर्णोद्धार में भजन मण्डली ने 1 लाख 2 हजार की राशि दान दी
इन्दौर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ भवानी माता मंदिर परिसर, हरसौला में गुरू पूर्णिमा महोत्सव 13 जुलाई 2022, बुधवार को को मनाया जाएगा। जहां माँ भवानी का विशेष श्रृंगार कर  पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात भक्तों ने मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य, श्रीमद भागवताचार्य पं. श्री बालकृष्ण शर्मा का पाद-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के जिर्णोद्धार में भजन मण्डली ने 1 लाख 2 हजार की राशि दान दी।
मंदिर से जुड़े समाजसेवी मदन परमालिया एवं भरत शर्मा ने बताया कि स्वयं-भू माँ भवानी माता  मंदिर के कई चमत्कार हैं। माँ रोजाना अपने तीन स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देती है। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर मंदिर निर्माण में सहयोगी एवं समाजसेवी राजकुमार पाटवाला के मुख्य आतिथ्य में समाजसेवियों का सम्मान किया गया, जिनमें मुख्य रूप से सर्वश्री प्रवीण हरगांवकर, अनील आर्य, अनिल प्रजापति, आनंद चौधरी, बनवारी चौधरी, निलेश सिसोदिया, अरविन्द शर्मा, श्रीमती मंतू शर्मा, भरत शर्मा, बंटी शर्मा, दुबेजी, शंकर गोयल व भजन मंडली की मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। 
श्री पाटवाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में गुरू का होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि एक गुरू ही अपने शिक्षक को सही रास्ता बताता है और उसे उसी तरक्की की ऊंचाईयों की बढ़ाता है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह चौहान ने की। उन्होंने बताया कि  अतिथियों का स्वागत कान्तीलाल चौधरी, जितेन्द्र सोलंकी, सुरेश परमार, दिनेश दुबे, विनय यादव, रघुनंदन चौधरी, प्रहलाद जगताप आदि ने किया।
गायत्री परिवार के धर्मेन्द्र सोलंकी एवं साथियों द्वारा हवन-पूजन कर एवं मातृ शक्तियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। सभी भक्तों ने मंदिर परिसर में भोजन-प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया।


भवदीय
मदन परमालिया
9893098950

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।