Skip to main content

DlightNews

09 जुलाई 2022
सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय,
बरेली

विषय- प्रेस विज्ञप्ति
महोदय,
    निवेदन इस प्रकार है की दिनांक 09 जुलाई 2022 को गंगाशील अस्पताल में प्रेस कांफ्रेंस एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमे गंगाशील अस्पताल की सीटीवीएस टीम द्वारा हाल ही में ऑपरेट किये हुए 35 एवं 15  पुराने मरीज जिनकी कार्डियक सर्जरी डॉ विशाल द्वारा गंगाशील अस्पताल में १० वर्ष पूर्व की गयी थी सम्मिलित हुए।

गंगाशील सीटीवीएस टीम में सीटीवीएस डायरेक्टर एवं वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ विशाल अग्रवाल, सीटीवीएस सर्जन डॉ मयंक कुमार, डॉ निशांत गुप्ता - वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ , डॉ राहुल सिंह - ह्रदय रोग विशेषज्ञ, डॉ मो० कलीम - ह्रदय रोग विशेषज्ञ, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ रणधीर सिंह, परफुसिओनिस्ट श्री संजीव कुमार शामिल हैं। 
इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर कैबिनेट मिनिस्टर माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी, गेस्ट ऑफ़ हॉनर डॉ बलबीर सिंह जी (सीएमओ, बरेली), स्पेशल गेस्ट डॉ सुनीता गुप्ता जी (सीएमओ-इफको हॉस्पिटल), डॉ शशि मेहर जी (सीएमओ- एस जी- आईटीबीपी) एवं डॉ नीरव कोहेरवाल जी (हेड - मानव अस्पताल, आईवीआरआई, बरेली) के साथ गंगाशील ग्रुप के चेयरमैन डॉ नवल किशोर गुप्ता जी, साहू राम स्वरुप महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ शशि बाला राठी जी, कार्यकारी निदेशिका डॉ शालिनी माहेश्वरी जी, सीटीवीएस सर्जन डॉ विशाल अग्रवाल जी, प्रशासनिक निदेशक श्री मनीष वैष्णव जी  श्री संकेत बाली जी एवं मरीज़ में अजीत कुमार (सीएबीजी), शरीफ खान (सीएबीजी), गौसिया (एएसडी),  राम प्यारी (सीएबीजी), अज़ीम उद्दीन (सीएबीजी), अंजुम (पीडीए), फुरकान हुसैन(सीएबीजी), शीश पाल (सीएबीजी), ओम प्रकाश (सीएबीजी), मनोहर लाल(सीएबीजी), देवनाथ दास (एमवीआर), सुच्चा सिंह (सीएबीजी), विल्सन पी दयाल (सीएबीजी),नन्हे (एमवीआर), रमज़ानि (सीएबीजी), राबिन विश्वास (सीएबीजी), रमेश चंद्र (सीएबीजी), फहीम हुसैन (सीएबीजी), विमला शर्मा (सीएबीजी), बुद्ध पाल (सीएबीजी), दीपिका पटेल (सीएबीजी), नन्ही देवी (सीएबीजी), पूनम गुप्ता (सीएबीजी), दलवीर - (एमवीआर), मीना देवी (सीएबीजी), नरेंद्र पाल (ए वी आर), चुन्नी लाल (सीएबीजी+एएसडी), जयविन्द्र (सीएबीजी), हेमंत कुमार (प्लास्टी) , महेश चंद (प्लास्टी), मिथलेश (पी पी आई), पी. डी जोशी (सीएबीजी) एवं अन्य मरीज़ के साथ इनके परिवार गण मौजूद रहे। 
इस प्रेस वार्ता में हृदय का इलाज़ करवाने वाले मरीज़ो ने अपनी ख़ुशी जताते हुए डॉ विशाल अग्रवाल एवं उनकी कुशल टीम का धन्यवाद किया, साथ ही डॉ विशाल अग्रवाल ने बतया की मरीज़ उनके पास किस कंडीशन में आया और किस तरह उनकी टीम ने उन्हें उनके पाऊं पर खड़ा किया एवं उनकी ज़िंदगी खुशहाल की।  डॉ नवल किशोर गुप्ता जी ने अपनी ख़ुशी जताते हुए कहा की उन्होंने कभी सपना देखा था कि उनके अस्पताल में लोग आकर दिल की सर्जरी कराएं आज उनके सामने तमाम मरीजों ने मंच पर आकर अस्पताल के प्रति अपना भरोसा जताया जिसे सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई हुई है। कार्यक्रम के दौरान कई मरीजों के अनुभव सुनकर सीएमओ आइटीबीपी डॉ शशी मैहर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहती है की  गंगाशील अस्पताल अपने आप में एक अनूठा अस्पताल है जहां मरीजों को एक छत तले तमाम तरीके की चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। इस मौके पर इफको आंवला, अस्पताल की सीएमओ डीजीएम डॉ सुनीता गुप्ता ने भी आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बरेली के अंदर गंगाशील अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर वास्तव में ऐसी सेवा कर रहे हैं जो शायद बरेली के किसी बड़े अस्पताल में उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही डॉ शालिनी माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि डॉ निशांत गुप्ता और डॉ नवल किशोर गुप्ता के सपने साकार हुए हैं यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम मरीजों का इलाज कर रही है डॉक्टर शालिनी ने बताया कि इन मरीज के इलाज पर 40 डॉक्टर और ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ की टीम 24/7 काम करती है।
अपनी कार्डियक सर्जरी करा चुके श्री सुच्चा सिंह 80 वर्ष की आयु के हैं एवं  सर्जरी के बाद आज भी खेत पर जाना एवं अपने सभी कार्य कर रहे हैं , 15 वर्षीय गौसिया जिनके दिल में छेद था अब सर्जरी करा कर बीमारी से बहार आ चुकी हैं, भविष्य में डाक्टर बन जनता की सेवा करने का सपना एवं जज़्बा रखती हैं। विल्सन प दयाल नैनीतल के निवासी हैं  एवं उनकी काम्प्लेक्स हार्ट सर्जरी गंगाशील में डॉ विशाल ने की, बताते हैं की चलने फिरने में जो समस्या थी अब नहीं है एवं पूर्णतय स्वस्थ हैं। अन्य सभी मरीज़ों  ने भी अपनी कहानी सभी के साथ साझा की। 

डॉ निशांत गुप्ता ने मरीजों को भरोसा दिलाया है कि इस अस्पताल से उन्हें कभी भी निराशा हाथ नहीं लगेगी भविष्य में भी उनकी जांच काफी कम खर्चे पर मिलती रहेंगी। आयोजकों की तरफ से दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। बाद में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर माननीय श्री धर्मपाल जी ने समारोह में शिरकत करके मरीजों को अपने हाथों से स्मृति चिन्ह दिए साथ ही साथ अस्पताल के कार्डियक सर्जन डॉ विशाल अग्रवाल और उनकी टीम एवं गंगाशील ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ नवल किशोर गुप्ता एवं डॉ निशांत गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।श्री धर्मपाल सिंह जी बोले की एक छत के नीचे इतने डॉक्टर और इतने विशेषज्ञ स्टाफ की टीम की सेवाएं मरीजों के लिए मिलना वास्तव में बरेली के लिए सौभाग्य की बात है। धर्मपाल सिंह जी ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वह ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ते थे तब उसमें डॉ नवल किशोर गुप्ता अस्पताल की टीम ले जाकर उनके ब्लॉक क्षेत्र में मरीजों की सेवा करते थे और इलाज करते थे जिससे उन्हें भी बहुत बल मिला।

डॉ नवल किशोर गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने कहा कि उनके निर्देशन में अस्पताल दिनोंदिन उन्नति कर रहा है और उन्होंने अपने अस्पतालों के अंदर कितने विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात कर रखे हैं कि मरीजों को बरेली से बाहर जाने की अब जरूरत ही नहीं है। अतः आपसे अनुरोध है की उक्त समाचार को अपने अख़बार में प्रकाशित करने की कृपा करें!

धन्यवाद

प्रार्थी
 
डॉ निशांत गुप्ता
प्रबंध निदेशक 
गंगाशील हॉस्पिटल बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।