Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेशगोरखपु
तबादला तो हुआ लेकिन कार्यमुक्त नही हुए कृषि विभाग के कर्मचारी
गोरखपुर। सरकार द्वारा अपने सरकारी कर्मचारी को महीने में जो तनख्वाह मिलती है उससे ऐसे कई कर्मचारी है जिनका पेट नही भरता है और ऐसे लोग लगभग हर विभाग में लोग मिल ही जाते है जो हर एक काम के लिए घूस का डिमांड करते है और न मिलने पर उस काम को बीच में ही अटकाए रहते है । और मागने का तरीका भी अलग होता है चाय पानी के नाम पर मागी जाती है क्या जो पैसा उन्हें सरकार के द्वारा दिया जाता है काम करने के लिए वो कम होता है ?

आपको बता दे की मृत्युंजय सिंह प्रधान सहायक जो की जनपद गोरखपुर मे विगत 22 वर्षो से तथा गोरखपुर मंडल मे 28 वर्षो से जमे हुए हैँ, के विरुद्ध खाद लाइसेंस के नाम पर वसूली करने की तमाम शिकायतें थी । जिसके आधार पर अपर निदेशक प्रशासन लखनऊ द्वारा कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुमोदन्  से ट्रांसफर पालिसी के अनुसार मृत्युंजय सिंह प्रधान सहायक का ट्रांसफर महत्वकांक्षी जनपद श्रवास्ती मे उप कृषि निदेशक के वहाँ किया गया ।


 
इसी प्रकार ओमप्रकाश यादव जनपद गोरखपुर मे 29 वर्ष से लगातार कार्यरत है । 15 वर्ष से लगातार जिला कृषि अधिकारी गोरखपुर की गाडी चला रहा है । इसके द्वारा ईमानदार खाद व बीज व्यापारिओं का उत्पीड़न तथा बेइज्जत करने तथा खाद की कालाबाजारी करने वालों से साँठ गाँठ कर आकस्मिक छापों की गोपनीय जानकारी उनको देने के संबंध मे इसकी शिकायत पार्षद आलोक सिंह विशेन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मे की थी । जिसके क्रम मे अपर निदेशक प्रशासन द्वारा इसका ट्रांसफर उप संभाग रुद्रपुर देवरिया मे किया गया । लेकिन जिला कृषि अधिकारी श्री डी 0 पी 0 सिंह द्वारा अभी तक इन कर्मचारियों को रिलीव नही किया गया । और इन ट्रांसफर आदेश के संबंध मे भ्रामक बयान दे रहे हैँ । जिला कृषि अधिकारी के बयान से यह स्वतः स्पष्ट है कि कागज़ मे खाद लाइसेंस का पटल किसी और बाबू के नाम से है, लेकिन उस पटल का काम इनके द्वारा मृत्युंजय सिंह से लिया जा रहा है जो कि मुख्य सचिव के आदेश का खुला उल्लंघन है ।

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों को कार्यमुक्त न कर तथा खाद लाइसेंस का काम  जिसके पास पटल है उससे न कराकर दूसरे  बाबू से कराकर् जिला कृषि द्वारा स्थानांतरण नीति के शासनादेश के अंतर्गत हुए ट्रांसफर आदेशों व मुख्य सचिव के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है । जबकि ट्रांसफर आदेश में तत्काल कार्यमुक्त करने हेतु आदेशित किया गया है । विश्वसनीय  सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि DAO द्वारा इन कर्मचारिओं का स्थानांतरण रुकवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है तथा अपने कार्यालय मे किसी अन्य ड्राइवर की तैनाती नही होने दे रहे हैँ । जबकि जनपद मे कृषि विभाग के ही कई कार्यालयों मे न तो गाडी है और न ही अधिकारी । जबकि वहां पर ड्राइवर तैनात हैँ और वर्षो से बिना कोई काम किये ही वेतन ले रहे हैँ । कुछ ड्राइवरो के द्वारा DAO के वहां तैनाती के लिए अपना आवेदन पत्र भी JDA के वहाँ दिया गया है लेकिन DAO के दबाव मे उनके वहां किसी की तैनाती नही हो पा रही है। 

तबादला तो हुआ लेकिन कार्यमुक्त नही हुए कृषि विभाग के कर्मचारी। रिपोर्ट - रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।