Skip to main content

DlightNews

*नाटक "गगन घटा घहरानी" का हुआ मंचन*

*ब्यूरो-बीपीमिश्र*
       गोरखपुर ।  साधो देखो जग बौराना....निर्गुण कवि कबीर दास के कालजयी रूप से अत्यंत प्रासंगिक दोहे, गोरखपुर वासियों को बड़े ही रोचक अंदाज में सुनने एवं जीवंत स्वरूप में देखने को मिला तो अनायास ही सभी साक्षी कबीरदास के प्रेम रस में भीग कर मतवाले से ही हो उठे।
 अवसर था अभियान थिएटर ग्रुप के रंगमंडल इकाई के एक माह के सघन रंगमंचीय कार्यशाला की चरम परिणति के रूप में प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों  द्वारा कार्यशाला के दौरान तैयार की गई प्रस्तुति- सुमन कुमार कृत नाटक- गगन घटा घहरानी के मंचन का। इस अद्भुत कृति के रंग शिल्पी थे प्रख्यात रंग निर्देशक, स्टेज डिजाइनिंग एवं भाव संप्रेषण के जादूगर संजय उपाध्याय। रैम्पस कॉलेज के रत्न मंच पर विगत शाम मंचित हुए नाटक के दौरान उपस्थित दर्शक ,लगभग 20 रंग प्रशिक्षुओं की भाव भंगिमाओं, दृश्य संयोजन एवं नाटक के मूड के अनुसार पल-पल, रोमांच के भाव सागर में गोते खाते रहे और थोड़ी -थोड़ी देर में हाल ,दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज ता रहा ।प्रतिभागी रंग प्रशिक्षुओं  में शामिल थे  - गर्विता राय, कलश कुमारी ,नारायणी मौर्या, पूर्णिमा शर्मा, प्रिंस राय ,अफ्फान नवाब, श्याम बाबू ,सत्यम कुशवाहा, प्राणेश कुमार, वैदेही शरण, सृष्टि जायसवाल ,यादवेंद्र यादव, अनुराग शर्मा, आदर्श मिश्र ,आर्यन तिवारी, विशाल यादव, अवधेश यादव, महेंद्र श्रीवास्तव, कुणाल यादव 
नृत्य संयोजन-मुकेश राहुल, हारमोनियम पर हिंद केसरी, ढोलक पर पवन कुमार ,साइड इफेक्ट पर अरविंद कुमार  डेढ़ घंटे की इस नाट्य प्रस्तुति का अंत कबीर दास जी के  इस दोहे के साथ हुआ-निराशा ,उदासी  - डर, खौफ में डूबा यह आदमी। उसे चाहिए आशा ,प्रेम ,सद्भावना । एक ब्रह्म ,खुदा ,ईश्वर ,गॉड ,कुछ भी। राम , शून्यमंडल ,निराकार जिसमें सब समाहित होकर बनेंगे ...... एक  शक्ति पूंज निर्गुण। फिर साथ-साथ चलेंगे। रंग कार्यशाला के निदेशक संजय उपाध्याय वर्तमान में निर्माण कला मंच एवं सफर मैना के संस्थापक निदेशक हैं। इससे पूर्व श्री राम सेंटर, नई दिल्ली में बतौर निदेशक व मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल के संस्थापक निदेशक का पदभार संभाल चुके हैं। दर्शकों का स्वागत व आभार अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय ने किया ,कार्यक्रम का संचालन शुभेंदु  ने किया इस अवसर पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।