Skip to main content

DlightNews

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली मैं सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ*

*टीकाकरण के दौरान छुटे हुए गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष अभियान है सघन मिशन इंद्रधनुष*

*रिपोर्ट नूर मोहम्मद शेख*

*बागली*  इन दिनों शासकीय योजनाओं के तेहद मिशन इंद्रधनुष शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाना है इसी चरण के अन्तर्गत कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक प्रतिनिधि श्री कमल  यादव द्वारा मां सरस्वती के यज्ञ चित्र पर माल्यार्पण किया गया वही स्वागत भाषण   बी ई ई आरएस चौहान द्वारा दिए गए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ हेमंत पटेल द्वारा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह अभियान मैं टीकाकरण से छूटे हुए जीरो से 5 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती माताओं के लिए चलाया जा रहा है या अभियान 3 चरणों में चलाया जाएगा प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चला जाएगा द्वितीय चरण द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा साथी उपस्थित डॉ ऋतु सिंह उदावत द्वारा बताया गया कि हम सबका दायित्व है कि इस अभियान में समस्त टीकाकरण से छूटे हुएगर्भवती माता एवं बच्चे 0 से 5 वर्ष के है उनको घर , घर से बुलाकर टीकाकरण अवश्य करवाएं जिससे गर्भवती एवं बच्चों को सुरक्षित रख सकें अभियान के अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य संस्था एवं आरोग्य केंद्र पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जा रहा  है ,साथ ही विधायक प्रतिनिधि कमल यादव  द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा टीकाकरण एक बहुत महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है इस योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधि का पूरा सहयोग रहेगा एवं उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को सघन मिशन इन धनुष कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शपथ दिलवाई गई इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश सोलंकी, बीसीएम यतेंद्र बैरागी, और सेक्टर सुपर वायजर नन्द किशोर महिवाल सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...