Skip to main content

DlightNews

महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Price) में 200 रुपये तक की कटौती की है. सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है.
ये सब्सिडी उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी. अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

LPG की मौजूदा कीमतें

अगस्त महीने की पहली तारीख को राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी. वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था. पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं.

कैबिनेट की बैठक में हुआ फैसला

सरकार के अनुसार, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर कीमतें 200 रुपये सस्ती होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है.

केंद्र सरकार ने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि रसोई गैस पर सब्सिडी का लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को मिलेगा. बाकी अन्य किसी को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी. उज्ज्वला योजना के तहत सरकार पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी दे रही थी.अब इसमें 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी.

12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी एक साल में कुल 12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इसके तहत सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है.

सब्सिडी लेने के लिए आपको अपना आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा. सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपका आधार गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए. 200 रुपये की सब्सिडी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती है. मार्च 2023 तक के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे थे.

हर महीने की पहली तारीख को 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम पेट्रोलियम कंपनियां तय करती हैं. देश में 14.2 किलोग्राम वाले वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार एक मार्च, 2023 को बदलाव हुआ था.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।