Skip to main content

DlightNews

महाकाल जल अभिषेक करने के बाद महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल ने कराया विशाल भंडारा 
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी पश्चिमी _ कस्बे के महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल 250 कांवरियों का जत्था लेकर उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने गए थे वहां से सकुशल वापस लौट के आने के बाद आज उन्होंने कस्बे की मेन मार्केट सिखों वाली गली के पास विशाल भंडारे का आयोजन कर दूरदराज से आए कावड़ियों और कस्बा वासियों के लिए पूड़ी कचौड़ी के साथ खीर वितरण कराई गई।

महंत सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बताया  इस समय श्रावण मास के दिन चल रहे हैं। इन दिनों में दान पुण्य करने का बहुत बड़ा महत्व होता है। कल 14 अगस्त को सावन का छठा सोमवार है। जगह-जगह से कावड़ियों के जत्थे जल अभिषेक करने के लिए रवाना होने लगे हैं। कल सोमवार को कावड़ियों का सड़कों पर जन सैलाब दिखाई पड़ेगा। उन सभी कांवरियों की सेवा के लिए हमने विशाल भंडारे का आयोजन किया है। जिसमें पूड़ी सब्जी के साथ विशेष तौर पर काजू पिस्ता बादाम मखाने आदि चीजें मिलाकर स्पेशल खीर तैयार कर वितरण कराई गई। इस मौके पर कस्बे के प्रमुख समाजसेवी विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, शशांक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉ मुदित सिंह, अखिलेश अग्रवाल, अमित कुमार सिंह, सुबोध पोरवाल, सर्वेश अग्रवाल, अन्नू लाला, सभासद अबोध ठाकुर, उमंग सक्सेना, निशांत चौधरी, मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, अंशुल अग्रवाल शोभित अग्रवाल, वेद अग्रवाल, जतिन अग्रवाल आदि कस्बा वासियों और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से कस्बे में खरीदारी करने आए लोगों ने खीर का आनंद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...