Skip to main content

DlightNews

*सम्मान समारोह में नवाजे गए डा.शरद*


*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में एमएसआई इंटर कॉलेज में आयोजित एक सम्मान समारोह में डॉ. शरद श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। बता दें कि डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. शरद श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्यों के लिए गृह रक्षक राष्ट्रपति पदक की घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा हुई है। आयोजित सम्मान समारोह मे उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह एवं चीफ वार्डेन डा.संजीव गुलाटी ने उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ़ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी ने कहा कि डॉ. शरद, शुरुआती दिनों से ही निष्काम सेवाओं के लिए तत्पर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा में उन्होंने एक स्वयंसेवक के रुप में समाज एवं मानवता के लिए कार्य किया है। वह अन्य वार्डन के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उप नियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा मे राष्ट्रपति पदक प्राप्त होना बड़े ही गर्व की बात है। सम्मान और प्रतिष्ठा हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डॉ. शरद के द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को हम कभी नहीं भूल सकते। इस मौके पर मुख्य अवैतनिक स्टाफ ऑफिसर महबूब सईद, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन सन्तोष श्रीवास्तव, डिविजनल वार्डन अखिलेश ओझा, राजेश चंद्र चौधरी, स्टाफ ऑफिसर मंकेश्वर नाथ पांडेय, मनौव्वर सुल्ताना ने भी अपने उद्बोधन में डॉ. शरद के कार्यों की भूरि भूरि  प्रशंसा की। स्वागतकर्ताओं में सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन सुरेश कुमार गुप्ता, डिप्टी डिविजनल वार्डन ध्यान प्रकाश तिवारी, डॉ. उमेश श्रीवास्तव, मुर्तजा आलम, स्टाफ ऑफिसर आशुतोष द्विवेदी, सनातन प्रसाद त्रिपाठी,  योगेश चौकियाल,  आईसीओ शैलेश सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, तनवीर आलम, अनवर अली,  मनोज गुप्ता आदर्श आनंद, चिरंजीव सिंह, पोस्ट वार्डन सुभाष मणि, डॉ.अमरनाथ जायसवाल, विशाल सिंह, रीतेश गुप्ता, प्रशांत घोष, मनोज कुमार, अरुण शर्मा, मनीष सिंहा, मारुति श्रीवास्तव, रविन्द्र गौड़, डिप्टी पोस्ट वार्डेन फहीमुद्दीन खान, आशुतोष पांडे, अभिषेक कुमार, जाकिर हुसैन आदि शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन महबूब सईद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संतोष श्रीवास्तव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।