Skip to main content

DlightNews

Bank Holidays in September 2023: सितंबर महीना आने में अब कुछ दिन ही और बचें हैं. इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. अगर आप कोई वित्तीय काम के लिए बैंक जाना चाहते हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए.
भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट के अनुसार, सितंबर के महीने में कई त्योहार हैं. ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा. यह अवकाश सार्वजनिक क्षेत्र के अलावा, प्राइवेट और सहकारी बैंकों में भी रहेंगे.

इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद ए मिलाद के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही अपनी प्लानिंग करें, वरना बाद में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं अगले महीने के बैंक की छुट्टियों की लिस्ट….
सितंबर के महीने में बैंक इतने दिन रहेंगे बंद 

3 सितंबर 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

6 सितंबर 2023 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेंगे.

7 सितंबर, 2023 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गांगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक में अवकाश रहेगा.

9 सितंबर, 2023 दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

10 सितंबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.

17 सितंबर, 2023 रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

18 सितंबर, 2023 विनायक चतुर्थी के कारण बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे.

19 सितंबर, 2023 गणेश चतुर्थी के कारण के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे.

20 सितंबर, 2023 गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा.

22 सितंबर, 2023 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.

23 सितंबर, 2023 चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

24 सितंबर, 2023 रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.

25 सितंबर, 2023 श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा.

27 सितंबर, 2023 मिलाद ए शरीफ के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे.

28 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे.

29 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद उन नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।