हाई स्कूल नहीं होने से बालिकाएं हो रही परेशान। ग्राम पंचायत महिगांव तहसील उदयनगर जिला देवास म,प्र,के अन्तर्गत यंहा पर कंई समय पहले से सरपंच मंगतीबाई आवलाश्या एंव ग्रामीणों द्वारा हाई स्कूल कि मांग कि जा रही है इस सम्बन्ध में स्वर्गीय शेरसिंग नायक बि, जे, पी,के वरिष्ठ उनके द्वारा भी हाईस्कूल कि मांग कि गई थी ग्राम पंचायत के अन्तर्गत ग्राम सिरालीबीड से पांडुतालाब हाई स्कूल कि दुरी करीबन 10 से 12 कि,मी, है एंव सिरालीबीड से पांडुतालाब तक पुरा घना जंगल का रास्ता है इसी कारण अधिकांश बालिकाएं स्कुल छोड़ने को मजबूर हो जाती है और कितनी ही बार बालिकाओं के साथ अमानवीय घटना भी हो चुकी है इस कारण अधिकांश पालक अपनी बालिकाओं को मजबुरन स्कुल जाना बंद कर देते हैं ग्राम पंचायत महिगांव के आस पास करीबन आठ दस गांव आते है महिगांव, सिरालीबीड,बडछापरा, बोरखेडी, गाराघाटी, श्यामपुरा,सेमली कनाड आदि इस सम्बन्ध में पहले भी ग्रामीण कलेक्टर महोदय से मिले थे और लिखित आवेदन भी दिया था शासन बालिकाओं के लिए हर सुविधा करने के लिए तैयार है फिर महिगांव हाई स्कूल क्यों नहीं स्वीकृत हो रहा है अगर य़ंहा हाई स्कूल हो जाये तो बालिकाएं 9वी के बाद अपनी पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार सके यह जानकारी संतोष आवलाश्या BJP बुथ अध्यक्ष गुलाब नायक संगीत चौहान सुनील कन्नौजे केशु पटेल आदि द्वारा दी गई
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment