Skip to main content

DlightNews

*मानसरोवर मंदिर पर श्रावणी उपाकर्म करते भारतीय विद्वत महासंघ के विद्वान*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।  सामाजिक व धार्मिक संगठन विद्वत् जनकल्याण समिति रजि. द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ गोरखपुर के तत्वावधान मे दिनांक 31 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को अँधियारी बाग रामलीला मैदान समिप प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर पोखरे पर श्रावणी उपाकर्म एवं सप्तऋषि पूजन का आयोजन किया गया।महासंघ के अध्यक्ष पं रविन्द्र नाथ मिश्र व उपाध्यक्ष पं. राजेश मिश्र की अध्यक्षता व कोषाध्यक्ष पं. शेषमणि पाण्डेय के संचालन मे विधि विधान से श्रावणी उपाकर्म एवं सप्तऋषि पूजन किया गया.
इस दौरान उपस्थित विद्वतजनों ने श्रावणी उपाकर्म मे मत्रोच्चार करते हुए पीली मिट्टी,भस्म,गाय का गोबर, काला तिल,अच्छत् फूल कूशा चिहचिड़ा पंचगब्य आदि एकत्रित कर सर्वप्रथम आचमन कर पवित्री धारण कर हाथ में अच्छत् फूल लेकर हेमाद्रि संकल्प किये, तत्पश्चात पंचगब्य प्राशन किये एवं मिट्टी, गोबर,भस्म आदि से स्नान कर कूशा,चिचिहिड़ा से मार्जन किये तथा पुनः गायत्री मंत्र तथा सूर्य नमस्कार किये एवं तत्पश्चात देव तर्पण,ऋषि तर्पण,पितृ तर्पण,भीष्म तर्पण कर पुनः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहन कर कुश से सप्तऋषियों का स्वरुप निर्मित कर पूजा करते हुए पंचोपचार व षोड़शोपचार किये औरफल,मिठा एवं वस्त्र आदि सप्तऋषियों को अर्पण किये एवं यज्ञोपवित की पूजा कर यज्ञोपवित जनेऊ धारण किये. 
विद्वानों ने बताया की श्रावणी उपाकर्म एवं सप्तर्षि पूजन करने से शरीर एवं आत्मा स्वच्छ तथा जाने अनजाने में किये गये पापों का शमन हो जाता है श्रावणी उपाकर्म एवं सप्तर्षि पूजन करने से धन धान्य की प्राप्ति एवं सभी बिकृतियां दूर हो जाती है !
इस दौरान मुख्य रुप से विद्वतजनों मे पं. राजेश कुमार मिश्र, पं. रविन्द्र नाथ मिश्र, पं. अश्वनी कुमार मिश्र, पं. अश्वनी तिवारी, पं. शेषमणि पाण्डेय,पं. अरविन्द पाण्डेय,पं. वैद्यनाथ दूबे, पं. गणेश तिवारी, पं. सुनील तिवारी, पं. राधेश्याम तिवारी, पं. मनमोहन मिश्रा, पं. लाल जी मिश्रा, पं. कलाधर पौडवाल, पं. उमेश शुक्ला, अंबुज मिश्र, पं. नागेंद्र मिश्रा एवं पं. उपेंद्र पाठक, आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...