Skip to main content

DlightNews

भाई की कलाई पर रक्षासूत्र या फिर कहें राखी बांधने का इंतजार बहनों को पूरा साल बना रहता है. भाई और बहन के स्नेह से जुड़ा यह पावन पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस साल इस रक्षाबंधन की तारीख और राखी बांधने के समय को लेकर लोगों के बीच भ्रम बना हुआ है.
तमाम लोगों के मन में इस बात की भी शंका है कि यदि 30 अगस्त 2023 को राखी मनाई जाएगी तो क्या रात को राखी बांधना शुभ होगा. इस दिन लगने वाले पंचक को भी लेकर लोग परेशान है. यदि आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो आइए आपकी इन सभी शंकाओं को देश के जाने-माने ज्योतिषियों और कर्मकांडी पंडितों के माध्यम से दूर करते हैं.

कब और किस समय बांधें राखी

संगम नगरी प्रयागराज के जाने-माने ज्योतिषी एवं कर्मकांडी पंडित देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार भद्रा के समय में कभी भी होली और रक्षाबंधन जैसे पर्व नहीं मनाए जाते हैं. ऐसे में इस साल 30 अगस्त 2023, बुधवार के दिन रात्रि 09:01 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे के बीच में ही राखी बांधना शुभ रहेगा. काशी के पंडितों ने भी सर्वसम्मति से 30 अगस्त की रात्रि को रक्षाबंधन मनाना उचित ठहराया है. वाराणसी के पंडित अतुल मालवीय और उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित रमेश सेमवाल के अनुसार भी भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए 30 अगस्त की रात को 09 से 12 का समय सबसे उत्तम रहेगा.

तब मिल सकता है अशुभ फल

पंडित देवेंद्र के अनुसार 31 अगस्त 2023 की सुबह बहनों को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहुत कम समय मिल पाएगा, इसलिए उन्हें 30 की रात्रि में ही अपने भाई को राखी बांधना चाहिए क्योंकि यदि राखी बांधने में थोड़ा भी समय आगे-पीछे होता है तो शुभ के बजाय अशुभ फल की प्राप्ति होने की आशंका बनी रहेगी.

पंचक का कितना पड़ेगा असर

रक्षाबंधन वाले दिन सिर्फ भद्रा ही नहीं लोग पंचक होने को लेकर भी लोग परेशान हैं. लोगों के मन में शंका है कि क्या पंचक के दौरान बहनों का अपने भाई को राखी बांधना उचित होगा. इस सवाल के जवाब में प्रयागराज के पंडित देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी कहते हैं कि रक्षाबंधन के पर्व के लिए भद्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी क्योंकि इस दौरान किया गया कार्य शुभ और सफल नहीं होता है, जबकि इसके लिए पंचक पर विचार नहीं किया जाता है. यदि घर में किसी की मृत्यु न हुई हो तो आप पंचक के दौरान देवी-देवताओं की पूजा और ईश्वरीय कार्य कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।